बैतूल में अतिथि शिक्षकों ने निकाली रैली:बोले- अभी तक नहीं हुई विभागीय परीक्षा

बैतूल में अतिथि शिक्षकों ने निकाली रैली:बोले- अभी तक नहीं हुई विभागीय परीक्षा
बैतूल। बैतूल के भैंसदेही में अतिथि शिक्षक संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इससे पहले शिक्षकों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर की उपस्थिति में ध्यान आकर्षण रैली निकाली।

ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागीय परीक्षा के माध्यम से अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वादा किया था। इस घोषणा को दो साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है।

अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष संदीप नखाते और उपाध्यक्ष प्रतिभा देशमुख ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से कार्यरत हैं। उन्होंने सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि अतिथि शिक्षक लंबे समय से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। वे बार-बार अपनी मांगें सरकार के सामने रखते आए हैं। लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही मिली है।

कार्यक्रम में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महाले, पार्षद महेश थोटेकर समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |     बैतूल में दादा की कुकर से मारकर की हत्या:पति-पत्नी के विवाद में समझाने गए थे     |     भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया था पत्रकारों पर हमला     |     इंदौर में बैंक को बम से उड़ाने की धमकी:मैनेजर को भेजा ईमेल, कहा- रिमोट कंट्रोल से करेंगे ब्लास्ट     |     ‘धनश्री जैसी दिखती हूं इसलिए मुझे रॉयल्टी मिलनी चाहिए     |     नड्डा की जगह कौन, शाह के घर हुई अहम बैठक     |     वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश:नियुक्तियां रोकीं     |     उपराष्ट्रपति बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं     |     यूक्रेन ने चीनी सैनिकों को मीडिया के सामने पेश किया     |