छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड

छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड
भोपाल। भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में महिला ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। कुछ ही समय बाद पति से अलग हो गई थी। इस वजह से डिप्रेशन में रहने लगी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात की है, गुरुवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ईटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जन सिंह ने बताया कि 33 वर्षीय रानी सिकरवार पति रवि गौर ईटखेड़ी इलाके के एक गांव में रहती थी। बुधवार की रात करीब 2 बजे उसके छत से गिरने की सूचना मिली थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कॉल पर झगड़े के बाद लगाई छलांग

शुरुआती जांच में पता चला है कि रानी की लव मैरिज हुई थी, बाद में वह अपने पति से अलग होकर मायके में रहने लगी थी। मायके में रहने के दौरान ही उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई थी। बुधवार की रात उसकी बहनों ने देखा तो वह बिस्तर में नहीं थीं।

बहनें उसकी तलाश करते हुए छत पर पहुंची तो वहां पर उन्होंने देखा कि रानी किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही है। फोन पर जिस भी व्यक्ति से बात हो रही थी, उससे रानी का झगड़ा हो रहा था।

बहनों के सामने लगाई छलांग

बहनें कुछ समझ पातीं इसके पहले ही रानी ने दूसरी मंजिल स्थित छत से छलांग लगा दी। उसके छलांग लगाने के कुछ देर बाद ही वह युवक भी मौके पर पहुंच गया, जिससे वह बात कर रही थी। युवक और रानी के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शिकायत की भनक लगते ही आरोपी फरार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बुधवार को एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |     बैतूल में दादा की कुकर से मारकर की हत्या:पति-पत्नी के विवाद में समझाने गए थे     |     भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया था पत्रकारों पर हमला     |     इंदौर में बैंक को बम से उड़ाने की धमकी:मैनेजर को भेजा ईमेल, कहा- रिमोट कंट्रोल से करेंगे ब्लास्ट     |     ‘धनश्री जैसी दिखती हूं इसलिए मुझे रॉयल्टी मिलनी चाहिए     |     नड्डा की जगह कौन, शाह के घर हुई अहम बैठक     |     वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश:नियुक्तियां रोकीं     |     उपराष्ट्रपति बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं     |     यूक्रेन ने चीनी सैनिकों को मीडिया के सामने पेश किया     |