काशी तालाब से मिली सेन महाराज की चोरी हुई प्रतिमा

काशी तालाब से मिली सेन महाराज की चोरी हुई प्रतिमा
बैतूल। बैतूल के सदर क्षेत्र में प्रस्तावित संत सेन महाराज पार्क से चोरी हुई प्रतिमा को लेकर पिछले कुछ दिनों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। आखिरकार बुधवार को यह मूर्ति काशी तालाब से बरामद कर ली गई। प्रतिमा को डूबी हुई स्थिति में गोताखोरों की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर सेन समाज में भारी नाराजगी है और कई सामाजिक संगठनों ने लगातार विरोध प्रदर्शन भी किए हैं।

27 मार्च को हुई थी प्रतिमा चोरी, समाज में आक्रोश

यह प्रतिमा 27 मार्च को गायब हो गई थी। प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी यह प्रतिमा दिसंबर 2023 में स्थापित की गई थी। प्रतिमा के अचानक गायब हो जाने के बाद सेन समाज में गहरा आक्रोश फैल गया था। समाज के लोगों ने बैतूल सहित कई जगहों पर प्रदर्शन किए। मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया, जिसमें मूर्ति की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी।

गोताखोरों और SDERF की टीम ने ढूंढा

बैतूल गंज पुलिस ने एसडीआरईएफ (SDERF) और गोताखोरों की टीम को काशी तालाब पर सर्चिंग के लिए बुलाया। टीम ने नाव की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। अंततः तालाब के स्कूल छोर के कोने में मूर्ति पानी में डूबी हुई मिली। गोताखोरों ने इसे बाहर निकाला।

बैतूल गंज पुलिस ने इस मामले में 27 मार्च को एफआईआर दर्ज की थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मूर्ति को किसने चुराया और तालाब में क्यों फेंका।

विवादों में घिरा है सेन पार्क का स्थल

यह स्थल पहले भी विवादों में रहा है। सेन पार्क में पहले लगे फलक पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी थी। समाज के लोगों ने मूर्ति की सुरक्षा को लेकर 8 जनवरी और 20 फरवरी 2025 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

नगर पालिका की बैठक में काशी तालाब के समीप की भूमि को ‘सेन पार्क’ के रूप में प्रस्तावित किया गया था। समाज द्वारा इस स्थल पर श्रमदान और अर्थदान से मूर्ति की स्थापना की गई थी। विधायक द्वारा शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। इसके अतिरिक्त, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना की मांग भी नगर पालिका से की गई थी। शिकायतों के चलते तहसीलदार ने फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक (स्टे) लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |     बैतूल में दादा की कुकर से मारकर की हत्या:पति-पत्नी के विवाद में समझाने गए थे     |     भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया था पत्रकारों पर हमला     |     इंदौर में बैंक को बम से उड़ाने की धमकी:मैनेजर को भेजा ईमेल, कहा- रिमोट कंट्रोल से करेंगे ब्लास्ट     |     ‘धनश्री जैसी दिखती हूं इसलिए मुझे रॉयल्टी मिलनी चाहिए     |     नड्डा की जगह कौन, शाह के घर हुई अहम बैठक     |     वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश:नियुक्तियां रोकीं     |     उपराष्ट्रपति बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं     |     यूक्रेन ने चीनी सैनिकों को मीडिया के सामने पेश किया     |