मंडला में रिटायर्ड CEO के पास मिली अकूत संपत्ति

मंडला में रिटायर्ड CEO के पास मिली अकूत संपत्ति
जबलपुर। जबलपुर आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) ने मंडला में प्रभारी जनपद पंचायत से रिटायर्ड सीईओ नागेंद्र यादव के तिलहरी स्थित मकान, मंडला और भोपाल में एक साथ रेड मारा है। नागेंद्र यादव के खिलाफ ईओडब्ल्यू को प्रारंभिक आकलन में 85 लाख रुपए की अतिरिक्त आय मिली है। जबलपुर, मंडला और भोपाल में चार मकान मिले हैं। मंडला में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स भी मिला है। स्कॉर्पियो और दो स्कूटी मिले हैं। मंडला में काफी जमीन भी खरीदी है।
ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में संयोजक पद से हुई थी। आरोपी ने अपनी जुगाड़ से मंडला जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार संभाल रहे थे। अब वे रिटायर हो चुके हैं। पिछले 10 सालों में आरोपी ने संपत्ति बनाई है। पूरी नौकरी में 11 लाख रुपए बचत होती, लेकिन नागेंद्र यादव के पास प्रारंभिक आकलन में 97 लाख रुपए की संपत्ति मिली है।
चार मकान बनवा लिए, खुद किराये से रह रहा था
आय से अधिक मामले में घिरे आरोपी नागेंद्र यादव का मंडला में दो, जबलपुर में एक और भोपाल में एक मकान मिला है। आरोपी ने जबलपुर के तिलहरी स्थित थीम पार्क में बड़ा सा मकान बना रखा है। आरोपी को ये मकान बड़ा लग रहा था। इस कारण उसने इस मकान को 40 हजार रुपए में किराए पर देकर खुद 10 हजार रुपए किराए वाले मकान में रह रहा है। जबलपुर, मंडला और भोपाल में टीम पहुंची है।
दो बेटियां एक की शादी
आरोपी की दो बेटियां हैं। एक की शादी कर चुका है। दूसरी बेटी पीएससी की तैयारी कर रही है, जो आरोपी के साथ ही रहती है। जबलपुर स्थित आरोपी के घर में सर्चिंग चल रही है। इसके बाद उसे लेकर एक टीम मंडला पहुंचेगी। वहां एक टीम पहले से मौजूद है। उसकी मौजूदगी में वहां का ताला खोला जाएगा। फिर सर्चिंग होगी। ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि अभी प्रारंभिक कार्रवाई शुरू हुई है। सर्चिंग के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |