सौरभ शर्मा की जमानत पर कांग्रेस का विरोध
बैतूल। बैतूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौरभ शर्मा को मिली जमानत के विरोध में प्रदर्शन किया। लल्ली चौक पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से पानी का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से पुतला भी छीन लिया।
सरकार पर सौरभ शर्मा को बचाने का आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौरभ शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जांच सही तरीके से नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में लोकायुक्त 60 दिन बाद भी कोर्ट में चालान पेश नहीं कर पाई। इसी कारण सौरभ शर्मा को आसानी से जमानत मिल गई। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार सौरभ शर्मा को बचाने की कोशिश कर रही है।