कांग्रेस प्रवक्ता बोले- एमपी में मौत बांट रहे अस्पताल

कांग्रेस प्रवक्ता बोले- एमपी में मौत बांट रहे अस्पताल
भोपाल। दमोह के मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के हार्ट सर्जरी करने से हुई सात मौतों के मामले में अब कांग्रेस ने डॉक्टर के साथ अस्पताल संचालक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। प्रदेश के अस्पताल मौत बांट रहे हैं। नकली डॉक्टर, नकली दवाएं, नकली अस्पताल चल रहे हैं। इससे मरीजों की जानें ली जा रहीं हैं।

इधर, भोपाल के प्रशासन अकादमी में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने दमोह मामले पर मीडिया से चर्चा में कहा, स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर जहां भी ऐसे कोई मामले संज्ञान में आएं सख्त कार्रवाई करें।

रवि सक्सेना ने कहा, एक फर्जी डॉक्टर, जो खुद को लंदन का प्रशिक्षित कार्डियोलॉजिस्ट बताकर मिशनरी अस्पताल में हार्ट सर्जरी कर रहा था। उस फर्जी डॉक्टर ने करीब 8 मरीजों की जान ले ली। इस त्रासदी ने न केवल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर किया है, बल्कि बीजेपी सरकार की जनता की सेहत के प्रति उदासीनता को भी सामने लाया है।

हम, मध्यप्रदेश की जागरूक जनता और सामाजिक संगठन, इस मामले में तत्काल कार्रवाई और जवाबदेही की मांग करते हैं।

डॉक्टर की डिग्री और नाम दोनों फर्जी
दमोह के मिशनरी अस्पताल में नरेंद्र विक्रमादित्य यादव नाम के शख्स ने “डॉ. एनजॉन केम” के नाम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की। उसने जनवरी-फरवरी 2025 में 15 से ज्यादा हार्ट सर्जरी कीं, जिनमें से 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जांच में पता चला कि उसकी डिग्री और अनुभव पूरी तरह फर्जी थे। अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी पृष्ठभूमि जांच के उसे मरीजों की जिंदगी सौंप दी, जो अपने आप में गंभीर लापरवाही का सबूत है। आरोपी के फरार होने से ये सवाल उठ रहे हैं कि, क्या प्रभावशाली लोग इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     सौरभ शर्मा की जमानत पर कांग्रेस का विरोध     |     मंत्री के कार्यालय में पदस्थ अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़     |     कांग्रेस प्रवक्ता बोले- एमपी में मौत बांट रहे अस्पताल     |     अप्रैल की शुरुआत में ही तपने लगा इंदौर     |     कंगना रनोट बोलीं- PM मोदी मनुष्य नहीं अवतार     |     हमारी कमाई में दूसरों का भी हिस्सा है; धन, आदर और समय के रूप में मदद करते रहें     |     पेट्रोलियम कंपनियों के घाटे से बढ़े गैस सिलेंडर के दाम     |     IPL में MI Vs RCB मैच:विराट कोहली की सिक्स के साथ फिफ्टी     |     टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा सकते हैं ट्रम्प     |     07 APR 2025     |