IPL में MI Vs RCB मैच:विराट कोहली की सिक्स के साथ फिफ्टी
स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
बेंगलुरु ने 13 ओवर में दो विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। कोहली ने छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ छठा अर्धशतक बनाया है। यह कोहली के IPL करियर का 57वां अर्धशतक है। देवदत्त पडिक्कल (37 रन) को विग्नेश पुथुर ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया। फिल सॉल्ट (4 रन) को ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड किया।
जसप्रीत बुमराह सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने भी वापसी की है। बेंगलुरु ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया है।