बैतूल में नकली सोने का अंतरराज्यीय गिरोह धराया

बैतूल में नकली सोने का अंतरराज्यीय गिरोह धराया
बैतूल। बैतूल के थाना बीजादेही पुलिस ने नकली सोने की गिन्नियां बेचकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

जंगल में चल रही थी ठगी की योजना

5 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिरियाडोह के जंगल में कुछ लोग नकली गिन्नियां बेचने की कोशिश कर रहे हैं। बीजादेही थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 6 अप्रैल को दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी नर्मदापुरम के निवासी, मौके से मिला ठगी का सामान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुप सिंह कलमे और अजीत राठौड़ (दोनों उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी नर्मदापुरम) के रूप में हुई है। इनके पास से 250 नकली सोने की गिन्नियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है।

असली गिन्नी दिखाकर डील करते थे

गिरोह की ठगी की शैली बेहद शातिर थी। ये आरोपी पहले लोगों को एक असली सोने की गिन्नी दिखाते थे, जिससे वे भरोसा कर लें। फिर बाजार मूल्य से आधे दाम पर बड़ी संख्या में गिन्नियां बेचने का झांसा देते थे। सौदे के वक्त ये लोग नकली गिन्नियां थमा कर फरार हो जाते थे।

गिरोह कई राज्यों में सक्रिय, बाकी सदस्यों की तलाश जारी

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था। आरोपी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंदिर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संभावित शिकार तलाशते थे। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     फोटोशूट के बहाने फोटोग्राफर से लूट के आरोपी गिरफ्तार     |     गलत पते पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी:सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट का विरोध     |     पहली बार रजनीकांत के साथ नजर आएंगे आमिर खान     |     कांग्रेस का ED ऑफिस के बाहर प्रदर्शन:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध     |     ममता बनर्जी बोलीं- योगी सबसे बड़े भोगी:इमामों की बैठक में कहा- मुर्शिदाबाद दंगा में भाजपा-BSF की मिलीभगत     |     वक्फ कानून पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |     ट्रम्प बोले- हार्वर्ड के टीचर मूर्ख, यूनिवर्सिटी मजाक बन गई:ये अब पढ़ने लायक नहीं रही     |     IPL में DC vs RR:दिल्ली ने 3 विकेट गंवाए, आर्चर ने राहुल को पवेलियन भेजा     |     12 मई तक:पूजा और दान करने के साथ पक्षियों के लिए दाने-पानी की भी करें व्यवस्था, शिवलिंग पर करें चंदन का लेप     |     बैतूल विधायक नें दिव्यांग बेटी की जिंदगी को बनाया आसान     |