​​​​​​​शादी से पहले करता था परेशान:अब ससुराल में छेड़छाड़

​​​​​​​शादी से पहले करता था परेशान:अब ससुराल में छेड़छाड़
इंदौर। इंदौर के चंदन नगर में नवविवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक शादी से पहले ही महिला को परेशान करता था और शादी के बाद भी उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। अब ससुराल तक आकर परेशान कर रहा है।

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, 21 साल की नवविवाहिता की शिकायत पर अजय कुशवाह (निवासी राज नगर) के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले ही अजय उसका पीछा करता था और घर के बाहर खड़ा रहता था। करीब दो महीने पहले उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।

महिला के मुताबिक, अजय अब ससुराल के बाहर आकर खड़ा हो जाता है और जब वह बाहर निकलती है तो उसे घूरता है। इससे परेशान होकर उसने बाहर जाना तक बंद कर दिया था।

पीड़िता ने बताया कि 28 मार्च को जब वह अकेली थी, तब अजय ने ससुराल के बाहर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने कहा – “शादी हो गई तो क्या, रहना तो इसी इलाके में है।”

घबराकर महिला घर के अंदर भाग गई और यह बात अपने पति और मायकेवालों को बताई। फिर वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |