क्या ट्रम्प ने टैरिफ बढ़ाकर सबसे बड़ी गलती कर दी, धराशायी हो रहे बाजार; क्या फैसला पलटना पड़ेगा

क्या ट्रम्प ने टैरिफ बढ़ाकर सबसे बड़ी गलती कर दी, धराशायी हो रहे बाजार; क्या फैसला पलटना पड़ेगा

सोचिए आपको सिरदर्द है और इलाज के लिए सिर पर हथौड़ा मार दिया जाए! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ ऐसा ही अपने देश के साथ किया है। ट्रम्प ने अमेरिका के घरेलू प्रोडक्ट को बढ़ावा देने और व्यापार घाटा कम करने के लिए भारत से लेकर चीन, जापान, यूरोप तक टैरिफ की बारिश कर दी।

एक्सपर्ट्स क्यों मानते हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प ने सबसे बड़ी आर्थिक गलती कर दी है और क्या अब फैसला पलटना पड़ सकता है; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में…

सवाल-1: ट्रम्प का रेसिप्रोकल टैरिफ क्या है, जिसने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी?

जवाब: टैरिफ एक तरह की बॉर्डर फीस या टैक्स होता है, जो कोई भी देश विदेशों से अपने यहां आने वाले सामान पर लगाता है। इसे आयात करने वाली कंपनियों से सरकार वसूलती है। इसे घटा-बढ़ाकर ही देश आपस में व्यापार को कंट्रोल करते हैं।

अमेरिका जितना सामान दूसरे देशों को बेचता है, उससे कहीं ज्यादा खरीदता है। इससे उनका व्यापार घाटा बढ़ा हुआ है। ट्रम्प कहते आए हैं कि अगर कोई देश अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी उस देश से आने वाली चीजों पर ज्यादा टैरिफ बढ़ाएगा। उन्होंने इसे रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जैसे को तैसा टैरिफ कहा। इससे वो व्यापार घाटा कंट्रोल करना चाहते हैं।

ट्रम्प ने 2 अप्रैल को भारत समेत करीब 100 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा करते हुए कहा, ‘आज लिबरेशन डे है, जिसका अमेरिका लंबे समय से इंतजार कर रहा था।’

भारत अमेरिका पर 52% तक टैरिफ लगाता है, इसलिए अमेरिका भारत पर 26% टैरिफ लगाएगा। अन्य देश हमसे जितना टैरिफ वसूल रहे, हम उनसे लगभग आधे टैरिफ लेंगे। इसलिए ये डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ होंगे।

टैरिफ के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर दस्तखत करते ट्रम्प। भारत के अलावा चीन पर 34%, श्रीलंका पर 44%, बांग्लादेश पर 37%, ताइवान पर 32%, पाकिस्तान पर 29% और जापान पर 24% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया।

सवाल-2: ट्रम्प ने कैसे तय किया है कि किस देश पर कितना टैरिफ लगाएंगे?

जवाब: जाने-माने अर्थशास्त्री और JNU के रिटायर्ट प्रोफेसर अरुण कुमार के मुताबिक ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ में फॉल्ट है। ये टैरिफ के बदले टैरिफ नहीं है, बल्कि इसके पीछे व्यापार घाटे का गणित लगा दिया गया है।

ट्रम्प की टीम ने रेसिप्रोकल टैरिफ तय करने के लिए 4 स्टेप में काम किया…

1. ट्रेड डेफिसिट निकालना: पहले अमेरिका और किसी देश (उदाहरण के लिए भारत) के बीच ट्रेड डेफिसिट का कैलकुलेशन किया। ट्रेड डेफिसिट यानी अमेरिका भारत से जितना सामान आयात करता है, उससे कितना कम निर्यात करता है। उदाहरण- मान लीजिए अमेरिका ने भारत से 87 अरब डॉलर का सामान आयात किया और भारत को 41 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया, तो ट्रेड डेफिसिट 46 अरब डॉलर होगा।

2. ट्रेड डेफिसिट का प्रतिशत निकालना: अमेरिका का ट्रेड डेफिसिट 46 अरब डॉलर है तो इसे अमेरिका में आयातित 87 अरब डॉलर से डिवाइड किया जाएगा। इससे अमेरिका और भारत के बीच 52% का ट्रेड डेफिसिट निकला।

3. टैरिफ को आधा करना: अब इस प्रतिशत को आधा कर देते हैं। यानी 52% का आधा 26%। अमेरिका ने भारत पर 26% रेसिप्रोकल टैरिफ ही लगाया है। ट्रम्प इसे काइंड या डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल कहते हैं।

4. न्यूनतम 10% का नियम: अगर किसी देश के साथ यह प्रतिशत 10% से कम आता है या अमेरिका का उस देश के साथ बिजनेस सरप्लस है, तो भी कम से कम 10% टैरिफ लगाया है। जैसे- ब्राजील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |     कतर से मिले गिफ्ट को अमेरिका ने स्वीकार किया     |     GT Vs LSG- मार्श की सीजन में छठी फिफ्टी     |     अपरा एकादशी 23 मई को:जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है     |     22 MAY 2025     |