रिलीज के तीसरे दिन ही थिएटर से गायब हुई सिकंदर

रिलीज के तीसरे दिन ही थिएटर से गायब हुई सिकंदर

सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज से पहले बज में थी, हालांकि कहानी और प्लॉट के चलते ये फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में फेल होती नजर आ रही है। यही वजह है कि फिल्म के कई शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। कई थिएटर में अब सिकंदर की जगह मोहनलाल की फिल्म L2: एंपुरान लगाई जा रही है।

हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सूरत, अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर के कई थिएटर्स से सिकंदर उतर चुकी है।

मुंबई के कांदीवली के आइनॉक्स रघुलीला में सिकंदर के शाम साढ़े 5 बजे वाले शो की जगह अब उमबारो फिल्म लग चुकी है।
1 अप्रैल से सिकंदर के रात साढ़े 9 बजे के शो को भी हटाकर ऑल द बेस्ट पांड्या लग चुकी है।
सिनेपॉलिस सीवुड और पीवीआर ओरियन मॉल में साढे़ 9 बजे और साढ़े 5 बजे के शो को मोहनलाल की फिल्म L2: एंपुरान से रिप्लेस किया जा चुका है।
साउथ मुंबई के आइनॉक्स नरिमन पॉइंट में रात 8 बजे और मेट्रो आइनॉक्स में रात साढ़े 8 बजे अब सिकंदर की जगह जॉन अब्राहम की फिल्म डिप्लोमैट लग चुकी है।

सिकंदर ने किया था 26 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन

30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म सिकंदर ने 26 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था। फिल्म को रविवार को रिलीज होने का फायदा मिला। इसके अगले दिन ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 19.5 करोड़ कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 74.5 करोड़ पहुंच चुका है।

बताते चलें कि फिल्म सिकंदर को गजनी जैसी बेहतरीन फिल्म डायरेक्ट कर चुके एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। वहीं फिल्म में शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीक बब्बर भी अहम किरदारों में हैं।

फिल्म की कहानी राजकोट के राजा संजय पर बनी है, जो मिनिस्टर के बेटे को सबक सिखाकर बड़ी दुश्मनी मोल लेता है। इस बदले की लड़ाई में संजय पत्नी साईंश्री को खो देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     23 MAY 2025     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |     कतर से मिले गिफ्ट को अमेरिका ने स्वीकार किया     |     GT Vs LSG- मार्श की सीजन में छठी फिफ्टी     |     अपरा एकादशी 23 मई को:जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है     |