IPL में RCB vs GT:बेंगलुरु के टॉप-4 बैटर्स पवेलियन लौटे, सिराज को 2 विकेट
बेंगलुरु।
IPL 2025 का 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
बेंगलुरु ने 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। लियम लिविंगस्टन और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। ईशांत शर्मा ने रजत पाटीदार को LBW किया, पाटीदार 12 रन ही बना सके।
मोहम्मद सिराज ने फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। अरशद खान ने विराट कोहली को कैच कराया। कगिसो रबाडा निजी कारणों से यह मुकाबला नहीं खेल रहे। उनकी जगह अरशद खान को मौका मिला। वहीं, बेंगलुरु की टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
बेंगलुरु-गुजरात मैच का स्कोरबोर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट: सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, जेकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
इम्पैक्ट: महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स,अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफन रदरफोर्ड।