31 मार्च की रात से बंद हो जाएगा संपदा-1 पोर्टल

31 मार्च की रात से बंद हो जाएगा संपदा-1 पोर्टल
इंदौर।इंदौर के पंजीयन ऑफिस में 31 मार्च की रात 12 बजे से संपदा-1 पोर्टल बंद हो जाएगा। 1 अप्रैल से सभी दस्तावेजों का पंजीयन संपदा-2 में ही होगा। महानिरीक्षक पंजीयन विभाग ने ये आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि संपदा-2 का संचालन अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2024 तक ट्रायल के तौर पर चार जिलों में किया गया था। 10 अक्टूबर से सभी जिलों में शुरू कर दिया गया। हालांकि इसके साथ संपदा-1 भी जारी था। 1 अप्रैल से सभी उप पंजीयक केवल संपदा-2 पर ही काम करेंगे।

बताया जा रहा है कि संपदा-2 में पंजीयनकर्ता को कोई प्रिंटआउट दस्तावेज नहीं मिलता है। इसका पंजीयन सिर्फ ऑनलाइन ही रहता है। इसके चलते अभी भी कई लोग संपदा-1 में ही पंजीयन करना चाहते हैं। इधर, विभाग द्वारा सर्विस प्रोवाइडरों से कहा गया है कि वह अपनी लिमिट का उपयोग 31 मार्च तक हर हाल में कर लें। इसके बाद लिमिट की राशि रिफंड नहीं होगी। लिमिट राशि लैप्स हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     सौरभ शर्मा की जमानत पर कांग्रेस का विरोध     |     मंत्री के कार्यालय में पदस्थ अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़     |     कांग्रेस प्रवक्ता बोले- एमपी में मौत बांट रहे अस्पताल     |     अप्रैल की शुरुआत में ही तपने लगा इंदौर     |     कंगना रनोट बोलीं- PM मोदी मनुष्य नहीं अवतार     |     हमारी कमाई में दूसरों का भी हिस्सा है; धन, आदर और समय के रूप में मदद करते रहें     |     पेट्रोलियम कंपनियों के घाटे से बढ़े गैस सिलेंडर के दाम     |     IPL में MI Vs RCB मैच:विराट कोहली की सिक्स के साथ फिफ्टी     |     टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा सकते हैं ट्रम्प     |     07 APR 2025     |