एमपी में 5वीं-8वीं का रिजल्ट कल:दोपहर 1 बजे ऑनलाइन देख सकेंगे

एमपी में 5वीं-8वीं का रिजल्ट कल:दोपहर 1 बजे ऑनलाइन देख सकेंगे
भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा पांचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित होगा। स्टूडेंट्स परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। इस बार दोनों ही कक्षाओं में कुल 22 लाख 85 हजार स्टूडेंट्स बैठे थे।

राज्‍य शिक्षा केंद्र, स्‍कूल शिक्षा विभाग दोपहर 1 बजे परिणाम जारी करेगा। राज्‍य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया, परिणाम पहले परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक परिणाम को राज्‍य शिक्षा केंद्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर देख सकेंगे।

ऐसे देखना होगा परिणाम
विद्यार्थी अपना रोल नंबर/समग्र आईडी ऑनलाइन फीड करके परिणाम देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक निम्‍न क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है।

इतने बच्चे हुए थे शामिल
दोनों कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुआ था। जिनमें प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूल, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं में 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केंद्र बनाए गए थे। जहां 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     फोटोशूट के बहाने फोटोग्राफर से लूट के आरोपी गिरफ्तार     |     गलत पते पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी:सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट का विरोध     |     पहली बार रजनीकांत के साथ नजर आएंगे आमिर खान     |     कांग्रेस का ED ऑफिस के बाहर प्रदर्शन:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध     |     ममता बनर्जी बोलीं- योगी सबसे बड़े भोगी:इमामों की बैठक में कहा- मुर्शिदाबाद दंगा में भाजपा-BSF की मिलीभगत     |     वक्फ कानून पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |     ट्रम्प बोले- हार्वर्ड के टीचर मूर्ख, यूनिवर्सिटी मजाक बन गई:ये अब पढ़ने लायक नहीं रही     |     IPL में DC vs RR:दिल्ली ने 3 विकेट गंवाए, आर्चर ने राहुल को पवेलियन भेजा     |     12 मई तक:पूजा और दान करने के साथ पक्षियों के लिए दाने-पानी की भी करें व्यवस्था, शिवलिंग पर करें चंदन का लेप     |     बैतूल विधायक नें दिव्यांग बेटी की जिंदगी को बनाया आसान     |