अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का 3 दिवसीय दौरा:अस्पताल निरीक्षण

अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का 3 दिवसीय दौरा:अस्पताल निरीक्षण
अशोकनगर। केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 28 मार्च से अशोकनगर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया 28 मार्च को रात 9:40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से कार द्वारा अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

29 मार्च को केंद्रीय मंत्री सुबह 10:30 बजे अशोकनगर सर्किट हाउस से जिला अस्पताल अशोकनगर का दौरा करेंगे। यहां वह अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और मरीजों से बातचीत करेंगे। इसके बाद, वह दोपहर 12:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां वह जनसुनवाई कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

कॉल सेंटर की शुरुआत करेंगे सिंधिया
शाम 3:00 बजे सिंधिया, अशोकनगर के लॉ कॉलेज पहुंचकर वहां स्थापित कॉल सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद, वह पिपरई के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां शाम 6:00 से 7:00 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। रात 8:15 बजे वह किला कोठी, चंदेरी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 30 मार्च 2025 को सिंधिया सुबह 10:30 बजे पिछोर, जिला शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     11 APR 2025     |     बैतूल में अतिथि शिक्षकों ने निकाली रैली:बोले- अभी तक नहीं हुई विभागीय परीक्षा     |     छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड     |     स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर:भोपाल में बच्चों ने बजाए ढोल-नगाड़े     |     शान ने कहा- रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं     |     MNS अध्यक्ष राज ठाकरे की बैंक एसोसिएशन को चिट्ठी:लिखा- मराठी में काम करने का निर्देश दें     |     बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत     |     मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया     |     IPL में RCB vs DC:बेंगलुरु ने 3 ओवर में फिफ्टी पूरी की     |     गुस्सा और घमंड जैसी बुराइयां हमें पतन की ओर ले जाती है, छोटी सी बुराई जीवन बर्बाद कर देती है     |