वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग:भोपाल की कई लोकेशन पर शूट होंगे सीन

वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग:भोपाल की कई लोकेशन पर शूट होंगे सीन

भोपाल। सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग भोपाल में बुधवार से शुरू हो रही है। इसके लिए सुपर स्टार बॉबी देओल भोपाल पहुंच चुके हैं। हालांकि, पहले दिन उनका सीन शूट नहीं होगा। शूटिंग भोपाल की कई लोकेशन पर होगी। एमबीएम कॉलेज के बॉटनी डिपार्टमेंट को कोर्ट रूम बनाया गया है। वहीं इकबाल मैदान, कलियासोत एरिया समेत आसपास के गांवों में भी सीन शूट किए जाएंगे। आश्रम-3 के तीसरे पार्ट का नाम ‘धर्मक्षेत्र’ रखा गया है।

आश्रम-3 की शूटिंग करीब 2 महीने तक भोपाल में चलेगी। एक्टर बॉबी देओल समेत अन्य स्टॉफ मंगलवार को भोपाल पहुंचा। एक्टर दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, प्रीति सूद, त्रिधा चौधरी, अनुरिता झा आदि भी शूटिंग के लिए आ चुके हैं।

बॉटनी-जुलॉजी डिपार्टमेंट को कोर्ट में बदला

एमवीएम कॉलेज के बॉटनी-जुलॉजी डिपार्टमेंट को कोर्ट के रूप में बदला गया है। यहां पर लोगों के बैठने के लिए बेंच, कठघरे और जज की बेंच-चेयर है। इस जगह पर बॉबी देओल का सीन भी शूट होगा। डायरेक्टर प्रकाश झा हैं, जो लाइट, कैमरा और एक्शन करते हुए नजर आएंगे।

वेबसीरीज ‘शो स्टॉपर’ की शूटिंग भी

बुधवार से भोपाल की कई लोकेशन पर एक्टर अंकुर भाटिया और वलुस्चा डिसूजा स्टारर वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर’ की शूटिंग भी शुरू होगी। इस वेबसीरीज की स्टारकास्ट मंगलवार को भोपाल आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |