तुर्किये में राष्ट्रपति एर्दोगन के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन

तुर्किये में राष्ट्रपति एर्दोगन के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन
अंकारा। तुर्किये में इस्तांबुल के मेयर और विपक्षी नेता इकरम इमामुलू की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति एर्दोगन के खिलाफ सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है। पिछले 5 दिन में 1,133 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

तुर्की के मंत्री अली येरलिकाया का कहना है कि हमारी सड़कों पर आतंक फैलाना और हमारे देश की शांति और सुरक्षा को खतरे में डालना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है। प्रदर्शनकारी सड़कों, यूनिवर्सिटी और मेट्रो स्टेशनों पर सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं। कई सड़कों और मेट्रो लाइनों को भी बंद कर दिया गया है।

सरकार ने देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में 4 दिन के लिए सार्वजनिक समारोह करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     11 APR 2025     |     बैतूल में अतिथि शिक्षकों ने निकाली रैली:बोले- अभी तक नहीं हुई विभागीय परीक्षा     |     छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड     |     स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर:भोपाल में बच्चों ने बजाए ढोल-नगाड़े     |     शान ने कहा- रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं     |     MNS अध्यक्ष राज ठाकरे की बैंक एसोसिएशन को चिट्ठी:लिखा- मराठी में काम करने का निर्देश दें     |     बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत     |     मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया     |     IPL में RCB vs DC:बेंगलुरु ने 3 ओवर में फिफ्टी पूरी की     |     गुस्सा और घमंड जैसी बुराइयां हमें पतन की ओर ले जाती है, छोटी सी बुराई जीवन बर्बाद कर देती है     |