खेत पर सोते समय गला रेता बोला- 2 को काट दिया, अब तेरी बारी; भागकर बचा

खेत पर सोते समय गला रेता बोला- 2 को काट दिया, अब तेरी बारी; भागकर बचा

निवाड़ी। चुनावी सरगर्मी वाले निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में खेत पर रखवाली कर रहे दो किसानों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं, एक किसान ने भागकर जान बचाई। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार रात करीब 3 बजे मड़वा खास गांव में हुई। मरने वाले ग्राम लड़वारी खास और शिवरामपुर के रहने वाले हैं। बता दें कि इस समय पृथ्वीपुर विधानसभा में उपचुनाव को लेकर प्रचार -प्रसार जोरों पर है।

40 साल के काशीराम रायकवार और 50 साल के शूरी रायकवार अपने खेत पर रखवाली कर रहे थे। जब यह सोने चले गए तो सोते वक्त रात में इन पर शिवदयाल नामक व्यक्ति ने हाथियार से हमला कर दिया। हमले में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरगोविंद ने भागकर जान बचाई। हत्या की वजह क्या है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पानी मांगा और बोला – दो को काट दिया अब तेरी बारी

जान बचाकर भागने वाले प्रत्यक्षदर्शी हरगोविंद ने बताया कि हम रात में सो रहे थे। गांव का ही शिवदयाल रात करीब ढाई से 3 बजे आया और पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीने के बाद वह चला गया। मैं फिर से सो गया। कुछ देर बाद फिर से आया और मुझे मारा। मैं उठा तो बोला- दो को तो काट दिया है, अब तेरा नंबर है। इस पर मैं जान बचाकर वहां से भागा। हरगोविंद ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है, शिवदयाल ने ऐसा क्यों किया, मुझे नहीं पता।

धारदार हथियार से हत्या की गई

SDOP संतोष पटेल ने बताया दो किसानों की हत्या हुई है। उनकी धारदार हथियार से मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। प्रारंभिक पड़ताल में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमला आपसी विवाद में हुआ है, हालांकि अभी यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |