बैतूल में 13 करोड़ के घोटाले पर कांग्रेस हमलावर

बैतूल में 13 करोड़ के घोटाले पर कांग्रेस हमलावर
बैतूल। बैतूल के चिचोली और भीमपुर जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए 13 करोड़ से ज्यादा के घोटाले को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि प्रशासन निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर घोटाले के मास्टरमाइंड अधिकारियों को बचाने में जुटा है।

‘अधिकारियों को क्यों दिया जा रहा संरक्षण?’

वागद्रे ने सवाल उठाया कि जनपद सीईओ के डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग ऑपरेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कर भुगतान करते रहे, लेकिन सीईओ और जिला मुख्यालय के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह कैसे संभव है? उन्होंने कहा कि 2021 से लेकर अब तक सरकारी धन ऑनलाइन गड़बड़ियों के जरिए निकाला गया, लेकिन उस दौरान के जनपद सीईओ को जानकारी नहीं थी, यह संदेहजनक है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरईएस के एसडीओ को दो-दो जनपदों का चार्ज क्यों दिया गया? उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रशासन भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को बचाने में लगा है, तो सीबीआई जांच से क्यों बचा जा रहा है?

भाजपा विधायकों पर गंभीर आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि घोटाले में लिप्त अधिकारियों को भाजपा के विधायकों का संरक्षण प्राप्त है। अगर ऐसा नहीं है, तो भाजपा विधायक इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देने के लिए प्रशासन से क्यों नहीं कह रहे?

कांग्रेस की मांग- सीबीआई जांच हो

वागद्रे ने साफ कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि घोटाले में शामिल असली गुनहगारों को बचाने की कोशिश न हो। कांग्रेस इस घोटाले को लेकर जल्द ही बड़ा प्रदर्शन भी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |     बैतूल में दादा की कुकर से मारकर की हत्या:पति-पत्नी के विवाद में समझाने गए थे     |     भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया था पत्रकारों पर हमला     |     इंदौर में बैंक को बम से उड़ाने की धमकी:मैनेजर को भेजा ईमेल, कहा- रिमोट कंट्रोल से करेंगे ब्लास्ट     |     ‘धनश्री जैसी दिखती हूं इसलिए मुझे रॉयल्टी मिलनी चाहिए     |     नड्डा की जगह कौन, शाह के घर हुई अहम बैठक     |     वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश:नियुक्तियां रोकीं     |     उपराष्ट्रपति बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं     |     यूक्रेन ने चीनी सैनिकों को मीडिया के सामने पेश किया     |