इंदौर में युवती की आंख में लगी गोली, मौत:

इंदौर में युवती की आंख में लगी गोली, मौत:
इंदौर। इंदौर में एक युवती की आंख में गोली लग गई। घायल हालत में उसके दोस्त उसे बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जब घटना के बारे में पूछताछ की तो वे परिवार को बुलाने की बात कहकर बाहर निकले और भाग गए। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

घटना गुरुवार देर रात 3.30 बजे महालक्ष्मी नगर की है। लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि युवती की पहचान भावना सिंह (24) निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। रात करीब 3:45 बजे कुछ युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

शराब पार्टी के बाद गोली चली
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महालक्ष्मी नगर में युवती के दोस्त किराए से रहते हैं। वे शराब पार्टी कर रहे थे। युवती लड़कों के साथ थी। वह पार्टी से घर जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसके दोस्त आशु ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। इस दौरान आशु के कट्‌टे से फायर हो गया। गोली भावना की आंख में जा लगी।

की-चेन से पुलिस को मिला सुराग
गोली लगने के बाद जब युवती के दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, वहां अपनी की-चेन भूल गए। इस पर आरआर बिल्डिंग का पता दर्ज था। इसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। इनमें रात में आरोपी बिल्डिंग से निकलते नजर आ रहे हैं। 5 युवकों ने यहां एक मकान किराए पर लिया था। इनमें से दो युवक निजी कंपनी में काम करते थे।

रेंट एग्रीमेंट से युवकों की हुई पहचान
पुलिस ने मौके पर मकान मालिक दीपक को बुलाकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ब्रोकर के जरिए 5 युवकों को 35 हजार रुपए महीने पर मकान किराए पर दिया था। इनमें दो नौकरी करते थे। वहीं तीन अन्य स्टूडेंट है। मकान मालिक ने युवकों के नाम से बना रेंट एग्रीमेंट पुलिस को सौंप दिया। पीयूष अवस्थी से रेंट एग्रीमेंट हुआ था। ये लड़के दतिया, ग्वालियर और सतना के रहने वाले हैं।

किराए की कार से लेकर आए थे युवक
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक आरोपी किराए की कार से भावना सिंह को अस्पताल लेकर गए थे। कार आरोपियों ने निपानिया में छोड़ दी थी। उस पर खून के धब्बे मिले है। पुलिस ने कार मालिक जतीन जायसवाल को बुलाया। उसने बताया कि आशू यादव को कार किराए पर दी थी। आशू दतिया का रहने वाला है।

पीयूष सहित तीन से पूछताछ, आशू की तलाश
पुलिस युवती भावना की मौत के मामले में पीयूष व उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दतिया के आशू यादव व एक अन्य की इस मामले में तलाश है। भावना आशु की दोस्त है। उससे मिलने आती थी। देशी कट्‌टे से आंख के पास फायर हुआ है। इसमें उसकी मौत हुई है।

डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा कि…

आंख में गोली लगने से इलाज के दौरान घायल युवती भावना सिंह की मौत हो गई है। जांच में 4-5 युवकों के नाम सामने आए हैं। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |