नागपुर हिंसा- मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 पर देशद्रोह का केस

नागपुर हिंसा- मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 पर देशद्रोह का केस
नागपुर। औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा के मामले में मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है। फहीम पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है।

पुलिस ने अब तक 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें विश्व हिंदू परिषद (VHP) के भी 8 कार्यकर्ता शामिल हैं। 19 आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। वहीं, तीन दिन बाद हिंसा प्रभावित कपिलवन और नंदनगढ़ इलाके से कर्फ्यू हटा दिया गया है।

साइबर सेल ने अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने के मामले में 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की है, साथ ही 10 FIR की गई हैं। इसके अलावा पुलिस ने बुधवार को मामले में बांग्लादेश कनेक्शन मिलने का दावा किया है।

पुलिस ने दावा किया कि सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूजर से धमकी मिली है कि सोमवार का दंगा एक छोटी घटना थी, भविष्य में बड़े दंगे होंगे। उधर, कांग्रेस ने घटना की जानकारी लेने के लिए गोवा के AICC प्रभारी माणिकराव ठाकरे के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

सोमवार रात हुई हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिनमें DCP रैंक के तीन अधिकारी भी शामिल हैं। दंगाइयों ने वाहनों में तोड़फोड़ की, पेट्रोल बम फेंके, पथराव किया और कुछ घरों पर हमला भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |