KKR-LSG के बीच IPL मैच अब गुवाहाटी में होगा

KKR-LSG के बीच IPL मैच अब गुवाहाटी में होगा
स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच होने वाला IPL मैच अब गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, इस दिन रामनवमी होने के कारण कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा देने से मना कर दिया।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) ने इस बात की जानकारी दी। KKR-LSG के बीच सीजन का 19वां मैच 6 अप्रैल को ही होगा, लेकिन वेन्यू कोलकाता की बजाय गुवाहाटी का बारसपारा स्टेडियम में रहेगा। हालांकि, वेन्यू शिफ्ट को लेकर BCCI ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के भी 2 मैच खेले जाने हैं।

65,000 दर्शकों को संभालना मुश्किल- CAB अध्यक्ष

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने बताया था कि राम नवमी पर पश्चिम बंगाल में 20 हजार से ज्यादा जुलूस निकलेंगे। इसलिए पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा रखने की जरूरत पड़ेगी। जिसके बाद क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया, हमने पुलिस के साथ 2 मीटिंग की, लेकिन मैच के लिए हरी झंडी नहीं मिल पाई। सुरक्षा न होने से मैच में 65,000 दर्शकों की भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। इसलिए मुकाबला अब गुवाहाटी में शिफ्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |