बैतूल विधायक के प्रयासों से 12 मीटर की बजाय अब 18 मीटर चौड़ा बनेगा करबला माचना ब्रिज

  • करबला माचना ब्रिज सहित नाले पर माइनर ब्रिज निर्माण के लिए 18.43 करोड़ स्वीकृत
  • विभाग नें लगाए टेंडर ,एजेंसी तय होते ही शुरू होगा निर्माण

बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल सहित जिलेवासियों के सुलभ आवागमन के लिए बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के विशेष प्रयासों से करबला माचना पर उच्चस्तरीय ब्रिज के साथ ही इसी मार्ग के नाले पर माइनर ब्रिज का निर्माण होगा। वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट उक्त निर्माण कार्य के लिए 6.72 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। प्रारम्भिक प्रस्ताव में ब्रिज की चौड़ाई 12 मीटर प्रस्तावित की थी। चूॅकि  करबला माचना पुलिया से नागपुर-भोपाल तथा हरदा-इन्दौर नेशनल हाइवे सहित बैतूल परतवाड़ स्टेट हाइवे के जुडे होने से  ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता था। परिणाम स्वरूप बैतूल विधायक नें  विशेष प्रयास कर सुलभ आवागमन के लिए ब्रिज की चौड़ाई बढ़वा ली है। अब माचना करबला पर 12 मीटर की बजाए 18 मीटर चौड़ा ब्रिज बनेगा ।साथ ही इस मार्ग पर आगे स्थित  नाले पर भी 12 मीटर चौड़ा और 15 मीटर लंबा ब्रिज बनेगा। उच्च स्तरीय ब्रिज एवं माइनर ब्रिज निर्माण निर्माण के लिए शासन नें 18 करोड़ 43 लाख रुपए स्वीकृत किए है। तकनीकि एवं प्रशासकीय स्वीकृत के बाद विभाग द्वारा ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर लगाए जा चुके है। एजेंसी तय होनें के बाद ब्रिज का निर्माण प्रारम्भ होगा। माचना करबला ब्रिज निर्माण की वर्षो पुरानी माॅग पूरी होने पर जिले की जनता नें मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।
100 मीटर लंबा, 8 मीटर  ऊंचा बनेगा ब्रिज
बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के विशेष प्रयासों से करबला माचना घाट पर स्वीकृत  उच्च स्तरीय ब्रिज की लम्बाई 100 मीटर तथा चौड़ाई 18 मीटर रहेगी साथ ही यह ब्रिज नदी तल से 8 मीटर ऊंचा रहेगा। इसी मार्ग पर स्थित नाले पर स्वीकृत माइनर ब्रिज 12 मीटर चौड़ा और 15 मीटर लंबा रहेगा। उक्त दोनों ब्रिजों के निर्माण के लिए शासन नें 18 करोड़ 43 लाख रुपए स्वीकृत किए है।
बारिश में भी आवागमन होगा सुलभ
जिला मुख्यालय बैतूल के समीप करबला घाट स्थित माचना नदी की पुलिया सॅकरी और कम ऊंची होनें के कारण बारिश में अक्सर बाढ आनें से आवागमन अवरूद्ध हो जाता था। साथ ही पुलिया सकरी और कम ऊंची होनें के कारण बाढ़ मे वाहनों सहित वाहन चालकों के बह जाने और नदी मे गिरनें के अनेक हादसे हो चुके है। सुचारू आवागमन के लिए करबला माचना पर बडे़ ब्रिज निर्माण की माॅग वर्षो से की जा रही थी। बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल नेें आमजन की इस मूलभूत समस्या को गंभीरता से लेकर विशेष प्रयास कर उच्च स्तरीय ब्रिज सहित माइनर ब्रिज स्वीकृत करवाया। उक्त दोनों ब्रिजों का निर्माण होनें के बाद बारिश में भी बैतूल-नागपुर,बैतूल हरदा इन्दौर,बैतूल परतवाड़ा सहित स्थानीय रास्तों पर आवागमन सुचारू रूप से संचालित होगा। जिससे नगरवासियों,ग्रामीणों ,किसानों,बीमार पीडितो,छात्र-छात्राओं को बारिश में बाढ़ से आवागमन बंद होनें की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |