बैतूल में बिजली के तार से लगी आग:किसान की 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

बैतूल में बिजली के तार से लगी आग:किसान की 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
बैतूल। बैतूल ब्लॉक के ग्राम जोड़क्या में बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना सामने आई। शाम लगभग 4 बजे शॉर्ट सर्किट से किसान श्याम सिंह राजपूत के खेत में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 10 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के कारण आग काबू से बाहर हो गई।

उचित मुआवजा देने की मांग
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मगर जब तक टीम मौके पर पहुंची, फसल पूरी तरह जल चुकी थी। श्याम सिंह ने बताया कि इसी फसल से पूरे साल का खर्च चलना था। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तारों की समय पर मरम्मत होती तो यह हादसा टल सकता था। उन्होंने प्रभावित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसान शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |