प्रॉपर्टी केस में गर्लफ्रेंड को धमकी दी तो वकील के घर के कांच फोड़े

प्रॉपर्टी केस में गर्लफ्रेंड को धमकी दी तो वकील के घर के कांच फोड़े
इंदौर। द्वारकापुरी में रहने वाले वकील सोनू चौरसिया के घर बदमाश महेश टोपी और अक्षय खोड़े ने हंगामा किया। उनकी कार और बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दोनों गुंडों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में गुंडों से पता चला है कि महेश की गर्लफ्रेंड को वकील ने किसी विवाद में धमकी दिलाई थी। इसका बदला लेने के लिए उसने यह करतूत की।

TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक, विदुर नगर में रहने वाले सोनू चौरसिया ओर प्रीति चौरिसया के यहां सोमवार शाम महेश टोपी और अक्षय खोडें ने हमला कर दिया था। दोनों ने यहां कार और बाइक और घरों के कांच फोड़ दिए थे। पुलिस ने रात में ही इन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला है कि दोनों बदमाश सुबह से वकील सोनू को मारने के लिए ढूंढ रहे थे। दरअसल, महेश की सीमा नाथ से दोस्ती है। सीमा पर भी 5 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह जेल में बंद हत्या और लूट के आरोपी चेतन नाथ की बहन है।

महेश ने बताया कि सीमा को धमकाने के लिए एक विवाद में कुछ लोगों को सोनू चौरसिया ने घर भेजा था। इस बात की जानकारी महेश को लगी थी। इसके बाद उन्होंने सोनू से बदला लेने का मन बनाया था। महेश और अक्षय दोनों पर कई मामले दर्ज हैं। अक्षय कुछ दिन पहले ही रासुका के मामले में जेल से छूटकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |