पुरानी रंजिश में दोस्त ने किया चाकू से हमला

पुरानी रंजिश में दोस्त ने किया चाकू से हमला
इटारसी। इटारसी के मालवीयागंज इलाके में एक युवक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। घटना बूढ़ी माता मंदिर के पीछे रात 9:30 से 10 बजे के बीच की है। 18 वर्षीय आशीष टाक अपने दोस्त जईयू और दक्ष के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते आशीष के सिर और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। वहीं हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों पर केस दर्ज

थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि सभी आरोपी और पीड़ित एक दूसरे के दोस्त हैं। हमलावर ने आशीष को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल आशीष को इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 118(1), 351 (3 ),3(5) bns के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी और फरियादी पढ़ाई लिखाई नहीं करते हैं बल्कि मेहनत मजदूरी का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |