विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम हमारे साथ में खेलें होली

विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम हमारे साथ में खेलें होली
इंदौर। इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुस्लिम भाइयों को बड़ा दिल रखना चाहिए। जुमे की नमाज हर शुक्रवार आती है। होली तो साल में एक बार आती है। इसलिए वे भी हमारे साथ होली मनाएं। ये इस्लाम के विरुद्ध नहीं है।

विजयवर्गीय शुक्रवार को समर्थकों के साथ छावा मूवी देखने विजयनगर स्थित मंगल सिटी मॉल पहुंचे थे।उनके साथ मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत कई समर्थक मौजूद थे। उन्होंने शिवाजी और संभाजी की तरह वेशभूषा भी पहन रखी थी।

आपके पूर्वजों ने वृंदावन में कृष्ण के साथ खेली होली
विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे यहां तो गंगा-जमुनी संस्कृति रही है। एक-दूसरे को गुलाल लगाते आ रहे हैं। अब पता नहीं कहां के कट्‌टरवाद आकर यहां पर मुस्लिम भाइयों में भ्रम पैदा कर रहा है।

मैं तो अपने मुस्लिम भाइयों से भी कहना चाहता हूं कि अपने पूर्वज कौन थे इस का जरा पता लगाएं। आपके पूर्वजों ने वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली है। इस बात को ध्यान में रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |