एक महीने से महिला को परेशान कर रहा था रिश्तेदार

एक महीने से महिला को परेशान कर रहा था रिश्तेदार
इंदौर। इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रही महिला को उसके रिश्तेदार ने पसंद करने का कहकर बात करने और घूमने का दबाव बनाया। जब महिला नहीं मानी तो उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार रात पीड़िता ने अपने रिश्तेदार सुनील पर थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी उस पर एक माह बात करने और साथ में घूमने फिरने को लेकर दबाव बना रहा था। घर पर चक्कर लगाने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर पति को घटना की जानकारी दी।

दरअसल महिला (40) ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी। रास्ते में सुनील मिला तो उसने पसंद करने की बात कही। आरोपी ने उससे बोला कि बात किया करो। महिला ने जब अपने शादीशुदा होने का कहकर वहां से जाने लगी तो आरोपी ने उसे बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

दूसरी बार 28 फरवरी की रात में एमपी ऑनलाइन दुकान के पास से वापस आते समय सुनील ने रास्ते में महिला को रोककर फिर से बात करने का दबाव बनाया। उस समय भी बच्चे को मारने की धमकी दी। इसके बाद तीसरी बार वह 5 मार्च को पीड़िता के घर के यहां चक्कर लगाने लगा। इसके बाद उसने पति को जानकारी दी। तब जाकर दंपती ने रात को थाने में पहुंचकर सुनील पर केस दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में भोपाल की लैब असिस्टेंट ट्रेन से गिरी:भीड़ के कारण गेट पर बैठी थी     |     एमपी का सबसे बड़ा सीरियल किलर टेलर:34 लोगों का कत्ल किया     |     इंदौर के होटल में मिली नकली नोट की फैक्ट्री     |     टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच     |     UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:शक्ति दुबे टॉपर     |     धनखड़ बोले- संसद ही सुप्रीम, उससे ऊपर कुछ नहीं:सांसद असली मालिक     |     जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका     |     मोदी सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे:21 तोपों की सलामी दी गई     |     IPL में LSG vs DC:मुकेश कुमार को 1 ओवर में 2 विकेट     |     गुरुवार और एकादशी का 24 अप्रैल को     |