मंत्री बोले-चुनाव के समय आदिवासियों को सीएम हाउस बुलाते थे

मंत्री बोले-चुनाव के समय आदिवासियों को सीएम हाउस बुलाते थे
भोपाल। भोपाल में सीएम हाउस पर आयोजित जनजातीय देवलोक महोत्सव में मंत्री विजय शाह ने कहा कि आदिवासियों को चुनाव के पहले सीएम हाउस बुलाया जाता था। इस पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि अगले चुनाव में आप जिसे कहोगे उसे पहले ही जनप्रतिनिधि तय कर देंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी समाज के पटेल, पुजारा, तडवी, भगत, भूमक, पंडा और धर्माचार्य शामिल हुए। समाज के युवाओं-युवतियों ने अलग-अलग पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। बैगा, कोरकू, गोंड जनजाति के प्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मंत्री विजय शाह, नागर सिंह चौहान, विधायक भगवान दास सबनानी और आदिवासी समाज के पंडा पुजारियों के साथ बड़ा देव की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शाह बोले-कोई सम्मान करता है तो चुनाव के पहले करता है
जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 35 साल से देख रहा हूं कि हमारे जनजातीय वर्ग का कोई सम्मान करता है, तो चुनाव के पहले करता है। हमको सीएम हाउस चुनाव के पहले बुलाया जाता था।

सीएम ने कहा- अभी चुनाव नहीं, फिर भी सबको बुलाया
सीएम मोहन यादव ने मंत्री विजय शाह की बात पर कहा- विजय भैया, आपने कहा कि जब चुनाव आते थे तो लोग हमको बुलाते थे। मैं आपको डंके की चोट पर कह रहा हूं, आने वाले चुनाव के पहले आप जिन-जिनको कहोगे, हम उन सबको पहले से ही आपके बीच में जनप्रतिनिधि बनने के लिए तय कर देंगे।

यह बात सही है कि अभी चुनाव नहीं हैं, लेकिन फिर भी हमने सबको बुलाया है। क्योंकि चुनाव जीतने में सबकी सहभागिता रही है। ऐसे में अब मेरा फर्ज बनता है कि उनको बुलाकर उनके साथ उत्सव मनाएं।

होली में जनजातियों के इस त्योहार का अलग आनंद है
सीएम मोहन यादव ने आदिवासियों के भगोरिया की तारीफ करते हुए कहा होली में जनजातियों के इस त्योहार का अलग आनंद है। लोग काला चश्मा तो कई बार रात में भी नहीं उतारते। कहीं ताड़ी का प्रसाद है। आलीराजपुर जाओ तो आपकी खुशबू में ही मजा आने लगता है। आदिवासी समाज को देख लो आनंद आ जाता है। अपनी संस्कृति, जंगल-जमीन, जमीर बचाने के लिए आदिवासी समाज डटकर खड़ा रहा है।

आदिवासियों के लिए पीएम मोदी ने अच्छा काम किया
सीएम ने कहा कि हमने रानी दुर्गावती के नाम पर पहली कैबिनेट की बैठक जबलपुर में की। जिस टंट्या मामा को अंग्रेज पता नहीं क्या-क्या कहते थे। हमने आदर्श स्थापित करने खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय शुरू किया।

मोदी जी ने आदिवासी समाज के लिए अद्भुत काम किया। इसी बजट में मजरा टोला, फलिया में भी सड़क बनाने की घोषणा की है। जल जीवन मिशन की मंत्री आपकी समाज से हैं। नागर सिंह और भाभी जी की तो आदर्श जोड़ी है। भाई मंत्री, भाभी सांसद। हमारे अच्छे लोग मैदान में आते हैं। हजारों लाखों वोटों से जीतते हैं।

आदिवासी संस्कृति के लिए कार्यक्रम मील का पत्थर
केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने कहा हमारे आदिवासियों का ग्रंथ है ऋग्वेद। भगवान राम जब वन गए तो हमारी शबरी माता के आश्रम गए। उस समय जंगल में सभी राजा आदिवासी हुआ करते थे। वानर का अर्थ है वन में रहने वाला। खाटूश्याम आदिवासी समाज की बेटी हिडिंबा के वंश के हैं।

शाह ने कहा- कलयुग में भी मोहन हमारे सारथी
जनजातीय कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि हम कलयुग में जी रहे हैं। महाभारत में अर्जुन के सारथी भगवान कृष्ण थे। जहां कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की उस उज्जैन के वासी मोहन आज विकास के रथ को आगे ले जा रहे हैं। विकास की बागडोर उन्हीं के हाथ में हैं। कलयुग में भी हमारे सारथी मोहन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |