मार्च के तीज-त्यौहार:इस महीने होली

मार्च के तीज-त्यौहार:इस महीने होली
2025 का तीसरा महीना मार्च शुरू हो गया है। इस महीने में होली, शीतला सप्तमी-अष्टमी, चैत्र अमावस्या और चैत्र नवरात्रि शुरुआत जैसे बड़े व्रत-पर्व मनाए जाएंगे। इस महीने में चंद्र और सूर्य ग्रहण भी होंगे। जानिए मार्च में किस दिन कौन सा व्रत-उत्सव रहेगा…

सोमवार, 3 मार्च को विनायकी चतुर्थी है। इस तिथि पर भगवान गणेश के लिए व्रत किया जाता है। व्रत करने वाले भक्त पूरे दिन निराहार रहते हैं और गणेश जी की विशेष पूजा करते हैं, भगवान की कथाएं पढ़ते-सुनते हैं।
शुक्रवार, 7 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा, जो कि 13 मार्च को होलिका दहन तक रहेगा। इन 8 दिनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नए व्यापार का उद्घाटन जैसे मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन दिनों में पूजा-पाठ, मंत्र जप, तीर्थ यात्रा, ध्यान करने की परंपरा है।
सोमवार, 10 मार्च को फाल्गुन महीने की दूसरी एकादशी है। इसे आमलकी एकादशी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास करना चाहिए। मान्यता है कि एकादशी व्रत से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
गुरुवार, 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है, इस दिन होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन यानी 14 मार्च को होली खेली जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा पर नदी स्नान करने की पंरपरा है। इस तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा भी पढ़नी-सुननी चाहिए।
शुक्रवार, 14 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है। सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन की चंद्र ग्रहण भी हो रहा है, लेकिन ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसकारण देश में इस ग्रहण का सूतक भी नहीं रहेगा। खरमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ काम नहीं किए जाते हैं। इन दिनों में सूर्य की विशेष पूजा करनी चाहिए। बुधवार 19 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी।
शुक्रवार, 21 मार्च और शनिवार, 22 मार्च को शीतला सप्तमी और अष्टमी का व्रत किया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में सप्तमी और कुछ क्षेत्रों में अष्टमी पर ठंडा भोजन करने की और शीतला माता की पूजा करने की परंपरा है।
मंगलवार, 25 मार्च को पापमोचनी एकादशी है। इस व्रत से भक्त के जाने-अनजाने में किए गए पापों का फल खत्म होता है, ऐसी मान्यता है। एक तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा करनी चाहिए।
शनिवार, 29 मार्च को चैत्र अमावस्या रहेगी। इस दिन सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इस कारण हमारे यहां इसका सूतक नहीं रहेगा। चैत्र अमावस्या पर पितरों के लिए धूप-ध्यान और दान-पुण्य करना चाहिए।
रविवार, 30 मार्च को चैत्र मास की नवरात्रि की पहली तिथि है। इस तिथि पर घट स्थापना की जाती है। इस नवरात्रि में देवी मां के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है, छोटी कन्याओं का पूजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     साढ़े 3 लाख के जेवर और एक से पिस्टल मिली     |     कार शोरूम में घुसे चोर, 10 लाख ले गए:चोरों ने डॉग को किया बेहोश फिर ताले तोड़े     |     रवीना टंडन ने एअर इंडिया फ्लाइट में किया सफर     |     राजनाथ का हेलिकॉप्टर खराब, दूसरे से भरी उड़ान     |     साइप्रस ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा     |     मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री:यूपी में बिजली गिरने से 48 घंटे में 34 की मौत     |     पहलगाम हमला बिना आतंकी फंडिंग के संभव नहीं-FATF     |     इजराइल ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की     |     विमेंस वर्ल्डकप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच     |     शंकराचार्य बोले- मोरारी बापू को यमराज दंड देंगे     |