चैंपियंस ट्रॉफी- अफगानिस्तान ने 326 का टारगेट दिया

चैंपियंस ट्रॉफी- अफगानिस्तान ने 326 का टारगेट दिया

चैंपियंस ट्रॉफी के 8वें मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 326 रन का टारगेट दिया है। बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने बैटिंग चुनी। टीम ने इब्राहिम जादरान की सेंचुरी के दम पर 7 विकेट खोकर 325 रन बनाए। जादरान ने 146 बॉल पर 177 रन की पारी खेली। इसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। जादरान इस टूर्नामेंट में हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

इंग्लैंड ने 25 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। टीम से जो रूट और कप्तान जोस बटलर क्रीज पर हैं। हैरी ब्रूक 25, बेन डकेट 38 रन, जैमी स्मिथ 9, फिल सॉल्ट 12 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी दो विकेट ले चुके हैं। राशिद खान और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 1-1 विकेट लिया।

इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद और फजल-हक फारूकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |