कैमरे में कैद भीषण दुर्घटना:बाइक कार से टकरा हवा में उछली, 2 की हुई मौत

कैमरे में कैद भीषण दुर्घटना:बाइक कार से टकरा हवा में उछली, 2 की हुई मौत
पुणे। पिंपरी चिंचवड के आकुर्डी इलाके में रविवार को हुई एक भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक-युवती की मौत हुई है। यहां एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सड़क के बीच में रुकी कार से टकरा गई। सोमवार को इस घटना का बेहद डराने वाला वीडियो सामने आया है, इसमें कार से टकराने के बाद हवा में बाइक सवार युवक-युवती उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरी बाइक में आग लग गई और वह कुछ ही मिनट में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।

इस हादसे में 25 वर्षीय आर्यन परमार और 21 साल की श्वेता अशोक गजभिये की मौत हुई है। श्वेता और आर्यन दोनों KTM स्पोर्ट्स बाइक से आकुर्डी इलाके से गुजर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई है। हादसे के वक्त बाइक की स्पीड तकरीबन 120 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास हुई यह दुर्घटना हाईवे किनारे लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है।
बाइक हवा में उछली और इस पर सवार दोनों डिवाइडर से टकराए
आकुर्डी पुलिस के मुताबिक, कार के पिछले हिस्से से टकराने के बाद बाइक हवा में कई फीट उछली और उसपर सवार श्वेता और आर्यन डिवाइडर से टकरा गए। टकराने के बाद दोनों के सिर पर गहरी चोट लगी और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनकी बाइक सड़क पर फिसलते हुए बगल से जा रही एक स्कूटी से भी टकराई और उस पर सवार दो लड़कियां भी कुछ दूर जाकर गिरी हैं। हालांकि, उन्हें भी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने दोनों को पास के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।
दमकल की गाड़ी आने से पहले जली पूरी बाइक
बाइक के गिरते ही उसमें से निकलने वाले पेट्रोल में आग लग गई और कुछ ही सेकंड में पूरी बाइक आग का गोला बन गई। दमकल की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंचती पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |