रिया कपूर को करवा चौथ में विश्वास नहीं है, इसलिए उससे जुड़ा कोई विज्ञापन भी नहीं करेंगी

रिया कपूर को करवा चौथ में विश्वास नहीं है, इसलिए उससे जुड़ा कोई विज्ञापन भी नहीं करेंगी
अनिल कपूर की दूसरी बेटी और फिल्म मेकर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने करवा चौथ से पहले एक अपील की है। ये अपील उन ब्रांड्स से है जो करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए रिया और उनके पति करण बूलानी को अप्रोच कर रहे थे। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि करवा चौथ के त्योहार की भावना कुछ ऐसी नहीं है जिससे वह और उनके पति करण बुलानी सहमत हैं।

एंडोर्समेंट के लिए किया इंकार
पोस्ट में रिया ने लिखा- “नमस्ते। रविवार मुबारक हो। करवा चौथ के गिफ्ट या कोलेबोरेशन के लिए कृपया मुझसे संपर्क न करें। यह ऐसा त्योहार नहीं है जिसमें करण या मैं विश्वास करती हूं। हम अन्य जोड़ों का सम्मान करते हैं जो इसमें शामिल होते हैं और यहां तक ​​कि उत्सव का आनंद भी लेते हैं। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं है। इसलिए आखिरी चीज जो मैं करना चाहती हूं, वो यह है कि मैं किसी ऐसी चीज को बढ़ावा नहीं देना चाहती, जिस पर मुझे विश्वास नहीं है। या फिर मैं वास्तव में उस भावना से सहमत नहीं हूं जिससे यह आता है।”

रिया ने कहा कि- कुछ लोग मुझे करवा चौथ नहीं मनाने के लिए मूर्ख कह रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है कि अगर हम अपना और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं तो ये अच्छा है। मैं यह केवल इसलिए लिख रही हूं क्योंकि अजनबी लोग मुझे ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे करना है, क्योंकि यह मेरा पहला करवा चौथ है। जी नहीं, धन्यवाद। तो आगे बढ़ते हैं यदि आप इसे पढ़ रहे हैं तो बकवास करने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आप अपने रविवार का आनंद ले रहे होंगे।

इंटीमेट वेडिंग थी रिया की शादी
रिया और करण ने इसी साल अगस्त में शादी की थी। इस शादी से पहले रिया ओर करण ने एक दूसरे को 12 साल डेट किया था। शादी उनके पिता अभिनेता अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पर हुई थी। समारोह एक निजी मामला था, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |