शरद पवार ने शिंदे का सम्मान किया, उद्धव गुट नाराज

शरद पवार ने शिंदे का सम्मान किया, उद्धव गुट नाराज
मुंबई। NCP (शरद गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को दिल्ली में महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को सम्मानित किया। इस पर महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा हो गया है। बुधवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) में सहयोगी पार्टी शिवसेना (UBT) ने नाराजगी जताई है।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शिंदे ने ही अमित शाह की मदद से शिवसेना को तोड़ा था। उनका सम्मान करना भाजपा नेता का सम्मान करने के जैसा है। जिसे हम महाराष्ट्र का दुश्मन समझते हैं उसे ऐसा सम्मान देना, महाराष्ट्र के गौरव पर आघात है।

राउत ने कहा कि शरद पवार को इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए, क्योंकि शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए की सरकार गिरा दी थी। उन्होंने सवाल किया- क्या आप जानते हैं कि यह अवॉर्ड किसने दिया? राजनीतिक नेताओं को दिए जाने वाले ऐसे अवॉर्ड या तो खरीदे या बेचे जाते हैं।

शरद पवार की पार्टी ने 11 फरवरी को शिंदे को ‘महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। यह सम्मान 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |