फ्रांस से अमेरिका रवाना हुए PM मोदी:एयरपोर्ट पर विदा करने पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों

फ्रांस से अमेरिका रवाना हुए PM मोदी:एयरपोर्ट पर विदा करने पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों
पेरिस। पीएम मोदी फ्रांस की अपनी दो दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को अमेरिका रवाना हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उन्हें विदा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

इससे पहले फ्रांस के दौरे के दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की थी। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उन्होंने द्विपक्षीय चर्चा भी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने फ्रांस को स्वदेशी पिनाक मल्टी लॉन्च आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम की पेशकश की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस की ओर से भारत के पिनाक रॉकेट लॉन्चर की खरीद से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में मजबूती आएगी।

मोदी ने फ्रांसीसी सेना को भारत आने का न्योता दिया
मोदी ने फ्रांसीसी सेना को पिनाक की क्षमता को करीब से परखने के लिए न्योता दिया है। मोदी ने कहा कि फ्रांस के साथ पिनाक रॉकेट मिसाइल सिस्टम की डील दोनों देशों के रक्षा संबंधों में ‘मील का पत्थर होगा’।

यह सिस्टम पूरी तरह से देश में ही बनाया गया है। यह सिस्टम केवल 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, यानी हर 4 सेकेंड में एक रॉकेट। भारत पहले से ही आर्मेनिया को पिनाक का निर्यात कर रहा है, जबकि कुछ आसियान और अफ्रीकी देशों ने भी इसे हासिल करने में रुचि दिखाई है।

पिनाक रॉकेट लॉन्चर सिस्टम का नाम भगवान शिव के धनुष ‘पिनाक’ के नाम पर रखा गया है। इसे DRDO के पुणे स्थित आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ARDE) की तरफ से बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |