भारत में होगा अगला त्रिपिटक संगायन:बैतूल में बौद्ध भिक्षु संघ की बैठक

भारत में होगा अगला त्रिपिटक संगायन:बैतूल में बौद्ध भिक्षु संघ की बैठक
बैतूल। बैतूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध भिक्षु संघ ने दौरा किया। आगामी बौद्ध संगायन समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई। 19 वर्षों से विदेशों में आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम इस साल दिसंबर और अगले साल 2026 में भारत में आयोजित होगा।

आलोका ट्रस्ट के प्रमुख विनय रखित्त महाथेरो के नेतृत्व में लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, बर्मा, वियतनाम, ब्राजील, श्रीलंका सहित कई बौद्ध देशों के प्रतिनिधि बैतूल पहुंचे। संघ ने सावंगा गांव में सम्राट अशोक इंटरनेशनल स्कूल की आधारशिला रखी। वहीं, जामठी में बौद्ध विहार का लोकार्पण किया।

कमेटी का गठन किया जाएगा
महाथेरो ने बताया कि त्रिपिटक संगायन की सफल मेजबानी के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए संघ देशभर का भ्रमण कर बौद्ध समुदाय से संपर्क कर रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए कहा कि नए स्कूल में कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। जो छात्र फीस नहीं दे सकते, उन्हें स्पॉन्सरशिप के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी।

केवल धार्मिक गतिविधियों पर फोकस
धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर महाथेरो ने कहा कि उनका फोकस केवल धार्मिक गतिविधियों पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा महंगी और अपर्याप्त हो गई है, ऐसे में उनका प्रयास आम आदमी को बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में हर सीना तिरंगा अभियान:हर रविवार नागरिकों को लगेगा तिरंगा बैज     |     सिर पर पत्थर मारकर मजदूर की हत्या:फुटपाथ पर सो रहा था पांचाल     |     दिग्विजय के भाई को कांग्रेस ने थमाया शोकॉज नोटिस     |     गोविंदा के डाउनफॉल पर बोलीं पत्नी सुनीता:कहा- उनके आसपास के लोग चापलूस हैं     |     सेना ने कहा-पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो करारा जवाब देंगे     |     पुतिन ने यूक्रेन को सीधी बातचीत का ऑफर दिया     |     16 मई से फिर शुरू हो सकता है IPL:4 वेन्यू पर मैच संभव     |     बुद्ध की कहानी से सीखें सफलता का रहस्य     |     सीएम बोले-पाकिस्तान जैसा कुटेला नहीं देखा     |     आमला में आधा घंटा हुई बारिश:अदालत में पहुंचे लोग टीनशेड के नीचे छुपे     |