बजट पर पटवारी बोले- देश को लूटो-बेचो की नीति:शिवराज ने कहा- इसमें विश्वास की महक

बजट पर पटवारी बोले- देश को लूटो-बेचो की नीति:शिवराज ने कहा- इसमें विश्वास की महक
भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 8वीं बार बजट पेश किया। इस पर एमपी के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट में 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को टैक्स फ्री करने के फैसले की तारीफ की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि यह विकसित भारत के रूप में नए भारत के विजन वाला बजट है। सभी वर्गों का ख्याल मोदी सरकार ने रखा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक बजट बताया है।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली ऐसी है कि बीजेपी के लोग देश को लूट और बेच रहे हैं। इससे पहले भी जब-जब मोदी बजट लाए हैं, देश निराश ही हुआ है। भ्रष्टाचार अद्भुत और अकल्पनीय हो गया है। ‘लूटो और बेचो देश को’ वाली नीति पर काम हो रहा है।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट- शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ये बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है। इसमें विश्वास की महक है, विकास की ललक है और विकसित भारत के निर्माण की तड़प है। बजट में कृषि और किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कोई कल्पना भी नहीं करता था कि इनकम टैक्स में छूट की सीमा 12 लाख तक हो जाएगी।

सीएम का ट्वीट- मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात
सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2025-26 में 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को कर मुक्त करने का निर्णय अभिनंदनीय है। बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो समृद्धि के नए आयाम स्थापित किए हैं, उसमें देश के मध्यम वर्ग का परिश्रम और सामर्थ्य सम्मिलित है। निश्चित ही प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किया गया यह निर्णय मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को उड़ान देने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा।

वीडी बोले- बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आम बजट में देश के गरीब, किसान, नौजवान, मध्यमवर्गीय परिवार, व्यापारी, पिछड़ा, महिला, श्रमिक समेत हर वर्ग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। Viksit Bharat Budget 2025 में नए भारत का विजन व समृद्ध और डिजिटल भारत का आधार स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है।

विजयवर्गीय ने कहा- ये ऐतिहासिक बजट
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा, केंद्रीय बजट 2025-26 हर वर्ग के कल्याण और सशक्तिकरण की भावना से परिपूर्ण ऐतिहासिक बजट है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न के अनुरूप समृद्ध, आत्मनिर्भर और वैभवशाली भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह जन-जन का बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 36 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा कर हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया है।

कृष्णा गौर बोलीं- ये मध्यम वर्ग का बजट
मंत्री कृष्णा गौर ने कहा- यह 2047 के भारत का बजट है। देश के चहुंमुखी विकास का बजट है। पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों का बजट है। किसान, महिला, युवा, गरीबों, मध्यम वर्ग का बजट है। रोजगार के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट के प्रावधान हैं। मध्य प्रदेश को केंद्र का पर्याप्त अंश मिला है। यह एमपी के विकास का भी बजट है।

राकेश सिंह बोले- मध्यम वर्ग को राहत देने वाला
राकेश सिंह ने बजट को हर वर्ग की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने वाला बताया। इससे मध्यम वर्ग को इतनी बड़ी राहत मिलेगी। पंद्रह लाख रुपये तक की आय पर आयकर से छूट देना एक ऐतिहासिक कदम है। यह लंबे समय से लोगों की मांग थी कि आयकर छूट की सीमा बढ़ाई जाए।

बजट समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है।

जीतू ने कहा- विकास दर नीचे, भाषण ऊंचे
दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि देश में सरकारें नहीं बच रही हैं, केवल चुनाव हो रहे हैं। विकास दर नीचे है, लेकिन भाषण ऊंचे स्तर पर हैं। उद्योगपतियों के सोलह लाख करोड़ रुपए दस साल में माफ कर दिए गए, लेकिन किसानों के लिए कोई ठोस काम नहीं हो रहा है।

देश पर 270 लाख करोड़ रुपए का कर्जा
पटवारी ने कहा कि किसानों की आत्महत्या बढ़ रही है। युवाओं के रोजगार का संकट बना हुआ है। एमएसपी को लेकर किसान सड़क पर हैं। देश पर 270 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। हालात बदतर होते जा रहे हैं। यही स्थिति मध्य प्रदेश में भी है। प्रदेश सरकार लगभग 5 लाख करोड़ रुपए के कर्जे में है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- बजट जुमलों की पोटली
उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि मोदी सरकार का बजट 2025 भी जुमलों की पोटली निकला है। महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, केवल बड़े-बड़े वादों का मायाजाल है।

कमलनाथ बोले- केंद्र सरकार का बजट निराशाजनक
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा इसमें प्रदेश के लिए विशेष प्रावधान न नहीं हैं। अर्थव्यवस्था पहले से ही लचर है और प्रदेश लगातार कर्ज के दलदल में डूबता जा रहा है। किसानों को गेहूं और धान का बढ़ा हुआ एमएसपी देने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने, लाडली बहनों को ₹3000 महीने देने जैसे वादों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को कोई मदद नहीं दी है।

बजट मध्यम वर्ग को आयकर में जो छूट दी गई है, वह ऊंट के मुंह में जीरा से अधिक कुछ नहीं है।

एक्सपर्ट बोले- केंद्र के बजट से एमपी को फायदा

केंद्र सरकार के आम बजट को एक्सपर्ट ने भोपाल और मध्यप्रदेश के लिए फायदेमंद बताया है। क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक ने कहा कि, बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और रियल एस्टेट को भी मजबूती मिलेगी। शहरी विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड है। भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और टाउन प्लानिंग स्कीम के लिए यह फंड बड़ा अवसर बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     आमला में आधा घंटा हुई बारिश:अदालत में पहुंचे लोग टीनशेड के नीचे छुपे     |     सीएम बोले-सेनाओं को छूट के चलते पाकिस्तान घुटनों पर आया     |     आधी उम्र की पत्नी ने कराई बुजुर्ग पति की हत्या     |     ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग:बोले- युद्ध चल रहा है, शर्म करो; मेकर्स ने मांगी माफी     |     16 साल बाद इतनी जल्दी आएगा मानसून:1 जून की जगह 27 मई को केरल पहुंचेगा     |     भारत पर हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा:सेना जवाब भी उसी तरह देगी     |     पाक के डिप्टी PM बोले- भारत-पाक सीजफायर पर सहमत     |     IPL फिर शुरू हुआ तो बेंगलुरु-चेन्नई में मुकाबले संभव:’प्लान B’ तैयार करने में जुटा BCCI     |     गौतम बुद्ध और उनके बूढ़े शिष्य का किस्सा:बुद्ध जयंती 12 मई को     |     10 MAY 2025     |