गुमटी बंद कर घर जा रहे युवक की हत्या

गुमटी बंद कर घर जा रहे युवक की हत्या
इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक रोबोट चौराहे के पास गुमटी चलाता था। रात में अपने यहां काम करने वाले लड़के के साथ गुमटी बंद कर घर जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया और विवाद करते हुए चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक नीलेश (42) पिता प्रदीप निवासी अनिल नगर है। मामले में मर्ग कायम कर शनिवार को एमवाय अस्पताल में उसका पीएम करवाया गया है। नीलेश के साथ गुमटी पर काम करने वाले सुनील ने बताया कि रात में करीब 1 बजे के आसपास वे गुमटी बंद कर घर जा रहे थे। तभी घर से कुछ ही दूरी पर तीन से चार लोगों ने उन्हें घेर लिया।

विवाद करते हुए नीलेश के पैर पर चाकू मारकर उसे गिरा दिया। ऐसे में नीलेश ने घर से भय्यू को बुलाने को कहा तो मैं वहां जाने लगा। इस बीच उन्होंने नीलेश पर पत्थरों से हमला कर दिया। वहां पहुंचने पर नीलेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

15-20 दिन पहले हुआ था विवाद

सुनील ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले मारने वालों से नीलेश का विवाद हुआ था। बदमाशों ने गुमटी से कुछ सामान खरीदा था, जिसके पैसे नहीं दे रहे थे। इस पर उनके साथ विवाद हो गया था और बात मारपीट तक पहुंच गई थी। इसके बाद वे रात में विवाद करने आ गए थे। सुनील ने बताया कि मारने वाले दीपक, पीयूष और अन्य लोग थे। इधर, इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     आमला में आधा घंटा हुई बारिश:अदालत में पहुंचे लोग टीनशेड के नीचे छुपे     |     सीएम बोले-सेनाओं को छूट के चलते पाकिस्तान घुटनों पर आया     |     आधी उम्र की पत्नी ने कराई बुजुर्ग पति की हत्या     |     ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग:बोले- युद्ध चल रहा है, शर्म करो; मेकर्स ने मांगी माफी     |     16 साल बाद इतनी जल्दी आएगा मानसून:1 जून की जगह 27 मई को केरल पहुंचेगा     |     भारत पर हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा:सेना जवाब भी उसी तरह देगी     |     पाक के डिप्टी PM बोले- भारत-पाक सीजफायर पर सहमत     |     IPL फिर शुरू हुआ तो बेंगलुरु-चेन्नई में मुकाबले संभव:’प्लान B’ तैयार करने में जुटा BCCI     |     गौतम बुद्ध और उनके बूढ़े शिष्य का किस्सा:बुद्ध जयंती 12 मई को     |     10 MAY 2025     |