ट्रक ने टीचर की पत्नी को रौंदा उछलकर पहिए के नीचे आई महिला, मौत

ट्रक ने टीचर की पत्नी को रौंदा उछलकर पहिए के नीचे आई महिला, मौत
भोपाल। भोपाल के सूखीसेवनिया इलाके में कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास ट्रक ने शिक्षक की पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति को मामूली चोट आई है। बताया गया कि दंपती रिश्तेदार की गमी में शामिल होने विदिशा से भोपाल आ रहे थे।

ASI उमेश यादव ने बताया कि सुमित्रा पत्नी खिलान सिंह (48) इंद्रप्रस्थ कॉलोनी विदिशा में रहतीं थी। पति खिलान सिंह शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। खिलान सिंह पत्नी सुमित्रा के साथ शुक्रवार सुबह विदिशा से भोपाल आने के लिए एक्टिवा से निकले। भोपाल के बागसेवनिया इलाके में उन्हें अपने रिश्तेदार की गमी में शामिल होना था। सुबह करीब पौने 9 बजे वे कल्याण्पुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से खिलान सिंह उछलकर सड़क की पटरी पर गिरे। जबकि, सुमित्रा सड़क की तरफ गिरीं। उनके सिर से ट्रक का पहिया गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे चल रहा था सुमित्रा का भाई

गमी में शामिल होने के लिए सुमित्रा का भाई प्रहलाद सिंह भी जीजा के एक्टिवा के पीछे-पीछे अपनी बाइक से चल रहा था। उसने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद ट्रक का चालक तेज गति से भाग निकला। ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह नंबर भी नहीं देख सका। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |