उदित नारायण ने लाइव शो में लड़की को किया किस

उदित नारायण ने लाइव शो में लड़की को किया किस
गायक उदित नारायण का एक वीडियो इस वक्त सुर्खियों में है। वीडियो एक लाइव कॉन्सर्ट का है, जिसमें गायक अपनी महिला फैंस को चूमते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है। फीमेल फैंस के साथ की गई इस हरकत पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि उदित ने वायरल वीडियो पर अपनी सफाई दी है।

फीमेल फैन को लिप पर किया किस

वायरल वीडियो में उदित शो में ‘मोहरा’ फिल्म का हिट गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। तभी कुछ फीमेल फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज के पास पहुंच जाती हैं। उदित भी बड़े प्यार से पहले उनके साथ सेल्फी लेते हैं और फिर उन्हें गालों पर किस करते हैं। इसके बाद गायक स्टेज पर दूसरी तरफ जाते हैं और वहां खड़े बाउंसर को इशारा करते हैं कि वो फैन को स्टेज के पास आने से ना रोके। फिर एक फीमेल फैन स्टेज के पास जाती है, जहां उदित सेल्फी के लिए स्टेज पर घुटने के बल बैठते हैं और फोटो लेने के बाद उसे होंठों पर चूमते हैं।

सफाई में बोले सिंगर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए

वीडियो पर हुए बवाल के बाद गायक उदित नारायण ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में लंबी सफाई दी है। उन्होंने इसे ‘एक्सप्रेशन ऑफ लव’ बताया। उदित ने कहा- ‘फैंस इतने दीवाने होते हैं। हम लोग ऐसे नहीं हैं। हम डीसेंट लोग हैं। इस चीज को वायरल करके क्या करना है। वहां भीड़ में बहुत सारे लोग थे और हमारे पास बॉडीगार्ड भी थे। लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें किसी भी तरह हमसे मिलने का मौका मिल जाए। तो ऐसे में कुछ लोग हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाते हैं, कुछ हाथ पर किस करते हैं। ये सब दीवानगी होती है, इस पर उतना ध्यान नहीं देना चाहिए।‘

जब मैं स्टेज पर होता हूं तो पागलपन होता है

गायक ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि ‘मेरी फैमिली की छवि ऐसी है कि हर कोई चाहता है विवाद हो। मेरा बेटा आदित्य हमेशा चुपचाप रहता है। कंट्रोवर्सी में नहीं आता। जब मैं स्टेज पर गाता हूं तो वहां एक पागलपन होता है। फैंस मुझसे प्यार करते हैं, मुझे भी लगता है उन्हें खुश होने दो। वैसे हम इस टाइप के लोग है नहीं। हमें भी फैंस को खुश करना होता है।’

उदित अपनी सफाई में कहते हैं- ‘मैं 46 सालों से इंडस्ट्री में हूं। मेरी छवि ऐसी नहीं रही है। जब फैंस मुझ पर प्यार लुटाते हैं तो मैं हाथ जोड़ लेता हूं। मंच पर यह सोचकर झुक जाता हूं कि फिर आज का ये वक्त लौट के आए या ना आए। ‘

यूजर्स बोले आंखों पर यकीन नहीं हो रहा

सोशल मीडिया पर गायक को लेकर तमाम तरह की बातें लिखी जा रही हैं। पहले कुछ लोग इसे AI-जनरेटेड वीडियो मना रहे थे। राहुल कुमार नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘उदित इतने बेशर्म कैसे हो सकते हैं। मेरे दिल में उनके लिए जो इज्जत थी, वो खत्म हो गई है। अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों के साथ उनका ये व्यवहार एक्सपेक्टेड नहीं था।‘ वही, चिली विथ चेतन नाम के एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। ये क्या हो रहा है। हम इन सेलिब्रेटिज को भगवान मानते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     आमला में आधा घंटा हुई बारिश:अदालत में पहुंचे लोग टीनशेड के नीचे छुपे     |     सीएम बोले-सेनाओं को छूट के चलते पाकिस्तान घुटनों पर आया     |     आधी उम्र की पत्नी ने कराई बुजुर्ग पति की हत्या     |     ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग:बोले- युद्ध चल रहा है, शर्म करो; मेकर्स ने मांगी माफी     |     16 साल बाद इतनी जल्दी आएगा मानसून:1 जून की जगह 27 मई को केरल पहुंचेगा     |     भारत पर हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा:सेना जवाब भी उसी तरह देगी     |     पाक के डिप्टी PM बोले- भारत-पाक सीजफायर पर सहमत     |     IPL फिर शुरू हुआ तो बेंगलुरु-चेन्नई में मुकाबले संभव:’प्लान B’ तैयार करने में जुटा BCCI     |     गौतम बुद्ध और उनके बूढ़े शिष्य का किस्सा:बुद्ध जयंती 12 मई को     |     10 MAY 2025     |