इंदौर में आंखों के डॉक्टर से 30 लाख की ठगी

इंदौर में आंखों के डॉक्टर से 30 लाख की ठगी
इंदौर। इंदौर के पलासिया में एक आंखों के डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी हो गई। वॉट्सऐप पर संपर्क कर ‘केयर ग्लोबल इंडिया’ नाम की कंपनी ने उनसे ठगी की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलासिया पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर महेश अग्रवाल का ‘श्री गणेश नेत्रालय’ नाम से क्लिनिक है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक के लिए उन्हें ऑप्थेलमोलॉजी उपकरणों की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने परिचितों से संपर्क किया। इस दौरान राकेश कौल, निवासी आदित्य सिटी, इंदिरापुरम, गाजियाबाद ने उनसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया।

राकेश ने खुद को ‘केयर ग्लोबल इंडिया’ नामक कंपनी का संचालक बताया। इसके बाद उपकरणों को लेकर बातचीत हुई, जिसमें डॉक्टर ने 5 लाख रुपए कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में जमा किए। बाद में उन्होंने 40 लाख रुपए का लोन लिया और 19 लाख रुपए राकेश कौल की कंपनी को दिए।

इसके बाद एक और बार 5 लाख रुपए का भुगतान किया गया। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी राकेश कौल ने उपकरण नहीं दिए।

इसके बाद डॉक्टर अग्रवाल ने राकेश से मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने ईमेल और पत्र भेजे, यहां तक कि वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी पर केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     10 MAY 2025     |     पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द:अस्पताल में 50 बिस्तरों की विशेष व्यवस्था     |     हथियारबंद युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी     |     CM बोले- भारत की तरफ देखने वालों का सत्यानाश होगा     |     भोपाल में भारत माता की सामूहिक आरती, तिरंगा यात्रा निकाली     |     कंगना बोलीं- जम्मू को निशाना बनाया:रणवीर सिंह बोले- कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं     |     पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी     |     अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- जंग रोकना हमारा काम नहीं     |     पाकिस्तान सुपर लीग कराने से दुबई का इनकार     |     अकेलेपन से बढ़ रही मानसिक बीमारियां:अपने मन को दोस्त बनाइए, दुश्मन नहीं     |