शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की मौत:हॉर्ट अटैक आया

शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की मौत:हॉर्ट अटैक आया
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच एक और किसान की मौत हो गई है। किसान की जान हॉर्ट अटैक आने से गई है। किसान का नाम प्रगट सिंह है जो अमृतसर के गांव कक्कड़ तहसील लोपोके का रहने वाला था। किसान 2 एकड़ जमीन का मालिक था। वह 2 बच्चों का पिता था।

पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन-2 को 13 फरवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में दोनों मोर्चों पर किसानों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

साथ ही 11 फरवरी से 13 फरवरी तक होने वाली तीन किसान महापंचायतों को सफल बनाने के लिए किसान नेता पूरी रणनीति में जुटे हुए हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन आज (शुक्रवार) 66वें दिन में प्रवेश कर गया है।

हालांकि भूख हड़ताल के कारण डल्लेवाल का शरीर कमजोर हो गया है। इसके कारण उन्हें बुखार आ गया है, वह जरा सी भी हरकत बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

तीन प्वाइंटों से समझे किसानों की अगली स्ट्रेटजी

1. 14 फरवरी को केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में किसानों के साथ बैठक करने का फैसला किया है। इससे पहले किसान बॉर्डर पर बड़ी संख्या में जुटकर यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि आंदोलन को भले ही एक साल हो गया है। लेकिन उनके हौसले अभी भी बुलंद हैं। साथ ही वे लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

2. दूसरी बात यह कि किसान बिल्कुल भी आक्रामकता नहीं दिखा रहे हैं। वे बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से मोर्चे पर डटे हुए हैं। वहीं, जिस तरह से डल्लेवाल का अनशन चल रहा है। उसने सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। डल्लेवाल ने खुद लोगों को संदेश भेजकर इस आंदोलन में शामिल होने को कहा है।

3. किसानों का फोकस इस आंदोलन को पंजाब से बाहर ले जाने पर है। ऐसे में अब हरियाणा और राजस्थान पर फोकस बढ़ा दिया गया है। इसी प्लानिंग के तहत पहले हरियाणा से किसानों के जत्थे लगातार खनौरी पहुंच रहे थे। वहीं, अब महापंचायत और ट्रैक्टर मार्च इसका हिस्सा हैं। क्योंकि जैसे ही दूसरे राज्यों के किसान इसमें शामिल हो जाएंगे, उसके बाद सरकार पर भी दबाव बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     10 MAY 2025     |     पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द:अस्पताल में 50 बिस्तरों की विशेष व्यवस्था     |     हथियारबंद युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी     |     CM बोले- भारत की तरफ देखने वालों का सत्यानाश होगा     |     भोपाल में भारत माता की सामूहिक आरती, तिरंगा यात्रा निकाली     |     कंगना बोलीं- जम्मू को निशाना बनाया:रणवीर सिंह बोले- कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं     |     पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी     |     अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- जंग रोकना हमारा काम नहीं     |     पाकिस्तान सुपर लीग कराने से दुबई का इनकार     |     अकेलेपन से बढ़ रही मानसिक बीमारियां:अपने मन को दोस्त बनाइए, दुश्मन नहीं     |