कांग्रेस ने कहा- मुख्यमंत्री गुंडागर्दी को सही कहेंगे तो कानून लागू कौन कराएगा

कांग्रेस ने कहा- मुख्यमंत्री गुंडागर्दी को सही कहेंगे तो कानून लागू कौन कराएगा
नई दिल्ली। मॉरल पुलिसिंग पर बयान को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद अब कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल बोम्मई से पत्रकारों ने मॉरल पुलिसिंग की घटनाएं बढ़ने और कुछ आरोपियों को BJP विधायकों द्वारा सपोर्ट किए जाने को लेकर सवाल किया था। इस पर मुख्यमंत्री बोले कि किसी घटना पर प्रतिक्रिया होना लाजिमी है।

बोम्मई के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कटाक्ष किया है। सुरजेवाला का कहना है कि किसानों से निपटने के लिए गुंडों की फौज तैयार करने के हरियाणा CM के बयान के बाद कर्नाटक के CM ने एक और रत्न पेश किया है। बोम्मई की नई न्यूटन थ्योरी ‘एक्शन एंड रिएक्शन’ मॉरल पुलिसिंग का समर्थन करने वाली है। अगर BJP के मुख्यमंत्री गुंदागर्दी को सही ठहराएंगे तो कानून का पालन कौन करवाएगा?

बता दें बोम्मई ने बुधवार को कहा था कि समाज में कई तरह की भावनाएं होती हैं और किसी का व्यवहार ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे कि भावनाएं आहत हों। अगर ऐसा होगा तो एक्शन का रिएक्शन भी होगा। बोम्मई ने ये भी कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखना भी सरकार की जिम्मेदारी है।

खट्टर ने भी दिया था विवादित बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 3 अक्टूबर को किसानों पर विवादित बयान दिया था। CM ने चंडीगढ़ में प्रगतिशील किसानों की बैठक में कहा कि उत्तर-पश्चिम हरियाणा के हर जिले में किसानों के खिलाफ डंडे उठाने वाले वॉलंटियर खड़े करने चाहिए। खट्टर के संबोधन का वीडियो भी सामने आया था। इसमें वे कह रहे थे, ‘कुछ नए किसानों के संगठन उभर रहे हैं, उनको अब प्रोत्साहन देना पड़ेगा। उनको आगे लाना पड़ेगा। खासकर ये उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में। दक्षिण हरियाणा में ये समस्या ज्यादा नहीं है, लेकिन उत्तर-पश्चिम हरियाणा के हर जिले में अपने 500-700 किसान या 1000 लोग खड़े करो। जैसे को तैसा जवाब देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |