सब इंस्पेक्टर और 2 कांस्टेबल महिला से फोन पर करते थे घंटों बातें, पति ने SP को सुनाया था अपना दर्द

सब इंस्पेक्टर और 2 कांस्टेबल महिला से फोन पर करते थे घंटों बातें, पति ने SP को सुनाया था अपना दर्द
बैतूल1बैतूल जिले में एक अजीबाेगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी पुलिसवालाें से फोन पर घंटों गंदी-गंदी बातें करती है। इसे लेकर हमारा विवाद होता है तो झूठी रिपोर्ट लिखाने की धमकी देती है। मामले में एसपी ने आमला में तैनात एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को एक महिला से अनर्गल और आपत्तिजनक बातचीत करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने महिला के पति की शिकायत के बाद जांच में इसे कदाचरण मानते हुए यह कार्रवाई की है।

पुलिस मीडिया प्रभारी के मुताबिक आमला इलाके के रहने वाले 27 साल के युवक ने एसपी सिमाला प्रसाद से शिकायत की थी। उसने बताया था कि पत्नी आमला थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी आदित्य बेले, बलराम सरयाम और अमिल पवार से फोन पर गंदी-गंदी बातें करती है, जिस कारण हम दाेनाें का आए दिन विवाद हाेता है। पत्नी मेरे साथ रहती है, लेकिन कुछ बाेलाे ताे झूठी रिपोर्ट करने की धमकी देती है।

जांच में मामला सही मिलने पर हुई कार्रवाई

एसपी ने इस मामले की जांच डीएसपी पल्लवी गौर को सौंपी गई थी। उन्होंने जांच में पीड़ित की पत्नी से अनर्गल एवं आपत्तिजनक बातचीत करने की बात सही पाई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तीनों पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने भी इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |