सास बहू को जलाने का प्रयास: बच्चों को भी घर में बंद कर लगा दी आग

सास बहू को जलाने का प्रयास: बच्चों को भी घर में बंद कर लगा दी आग
झुंझुनूं। झुंझुनूं के गुढागौड़जी थाना इलाके के सीथल गांव में जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी और बहू को घर में बंद कर आग लगा दी। घटना के दौरान उनके साथ दो बच्चे भी थे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और उन्हें बाहर निकाला। इससे पहले देवर अपने 22 से ज्यादा साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट कर दी। यहां तक की खेत में ग्वार की फसल पर भी ट्रेक्टर चला दिए। इसके बाद दोनों को घर में बंद कर छप्पर पर आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला की ओर से थाने में देवर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गुढागौड़जी थानाधिकारी देवी सिंह ने बताया कि सीथल गांव निवासी भगवती देवी ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपनी बहू सुनीता और 5 व 7 साल के पोतों के साथ रहती है। पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वहीं एक बेटे विकास की भी जान चली गई थी। दोनों की मौत के बाद से 10 बीघा खेत की जमीन को लेकर भगवती देवी और देवर आनंद के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि देवर आनंद शुक्रवार देर रात 10 गाड़ियों में करीब 22 से ज्यादा साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान वहां पहुंचते ही उसने भगवती देवी और बहू सुनीता के साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि खेत में अवैध निर्माण भी शुरू कर दिया। इसके साथ ही खेत में खड़ी ग्वार की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। बदमाशों को जैसे ही पुलिस के आने की भनक लगी तो सास-बहू को बच्चों के साथ घर में बंद कर छप्पर पर आग लगा दी और फरार हो गए। इस पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकला। पुलिस ने भगवती देवी की शिकायत पर नामजद मामला दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |