IPL में आज मुंबई का सामना राजस्थान से

IPL में आज मुंबई का सामना राजस्थान से
शारजाह। IPL-2021 फेज-2 में मंगलवार को पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों ही टीमों के 12-12 मैचों से 10-10 पॉइंट्स हैं। दोनों को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए बाकी बचे मैच जीतने और नेट रन रेट को बेहतर करने की जरूरत है। इस सीजन में मुंबई और राजस्थान के बीच पहला मुकाबला 29 अप्रैल को खेला गया था। उस मैच में मुंबई ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

चार टीमें चौथे स्थान की होड़ में
इस सीजन में अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपटिल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और पंबाज किंग्स की टीमें होड़ में हैं। नेट रन रेट के लिहाज से इनमें कोलकाता (+0.294) सबसे अच्छी स्थिति में है। राजस्थान (-0.337) और मुंबई (-0.453) को जीत के साथ अपने नेट रन रेट को भी बेहतर करने पर ध्यान देना होगा। इसके लिए इन्हें बड़े अंतर से जीत की जरूरत है।

UAE लेग में 5 में से 4 मैच हारी मुंबई
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की टीम UAE लेग में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम को 5 में से 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, राजस्थान को 5 मैचों में 2 में जीत मिली और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।

फॉर्म में नहीं हैं मुंबई के कई स्टार खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या एक साथ कई स्टार खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म हो जाना है। कप्तान रोहित शर्मा खुद बहुत अच्छी लय में नहीं हैं। हार्दिक पंड्या एक मुकाबले में ही अच्छा खेल दिखा पाए हैं। हालांकि वो अब भी गेंदबाजी नहीं कर रहे। किरोन पोलार्ड भी अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक नहीं खेल पा रहे हैं। ईशान किशन को तो पिछले मुकाबले में ड्रॉप करना पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |