यूपी से कंटेनर में भरकर 24 मवेशी महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे, इनमें 23 बैल और एक गाय शामिल, दो बैलों की मौत
बैतूल। बैतूल के ससुंदरा एकीकृत चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक कंटेनर में भरे दो दर्जन गोवंश पकड़े हैं। उत्तरप्रदेश पासिंग इस कंटेनर में भरकर यह गोवंश महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे। कंटेनर जब्त कर पुलिस ने गोवंश को छुड़वाया।

मिली जानकारी अनुसार रात करीब 12 बजे उत्तरप्रदेश परिवहन में रजिस्टर्ड कंटेनर नंबर (यूपी 77AT2157) को चेकपोस्ट पर रोका गया था। कंटेनर से बदबू आने पर वहां तैनात नगर सैनिक से शक के आधार पर कंटेनर को चेक किया तो गोवंश भरे मिले। चेकिंग देख ड्राइवर और क्लीनर भाग निकले।

कंटेनर में 23 बैल और एक गाय भरी थी।
कंटेनर में 23 बैल और एक गाय भरी थी।
आमला थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे के मुताबिक कंटेनर में 24 गोवंश भरे थे। जिनमें 23 बैल व एक गाय शामिल है। मवेशियों को कंटेनर में बहुत बुरी तरह से ठूसा गया था। हालांकि जब तक इन्हें मुक्त करवाया जाता दो बैलों की मौत हो चुकी थी। नगर सैनिक की सूचना पर कंटेनर जब्त कर लिया गया है। कंटेनर पर लिखे नंबर के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। वहीं, कंटेनर में मिले गोवंश को कोढरखापा गोशाला भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |