हमास चीफ हानियेह कतर में हुआ सुपुर्द-ए-खाक

हमास चीफ हानियेह कतर में हुआ सुपुर्द-ए-खाक
हमास चीफ इस्माइल हानियेह को आज कतर की राजधानी दोहा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उसे कतर के शाही कब्रिस्तान लुसैल में दफनाया गया। इस दौरान कतर और फिलिस्तीनी गुटों के हजारों नेता मौजूद रहे।

ब्रिटिश मीडिया मिडिल ईस्ट आई के मुताबिक शुक्रवार को कतर की राजधानी दोहा की सबसे बड़ी मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। इस दौरान हजारों लोग हानियेह को अंतिम विदाई देने पहुंचे। वहीं तुर्किये ने हानियेह के सम्मान में अपने देश के झंडे को आधा झुका दिया। तुर्किये और पाकिस्तान में आज शोक भी मनाया जा रहा है।

दूसरी तरफ, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एअर इंडिया ने 8 अगस्त तक दिल्ली से तेल अवीव के लिए सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

हिजबुल्लाह ने इजराइल से बदला लेने का वादा किया
हानियेह की मौत के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इस बीच हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह ने इजराइल से बदला लेने का वादा किया है। उसने कहा कि फिलहाल इजराइली बहुत खुश लग रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में वे खूब रोएंगे। नसरल्लाह ने इजराइल से सभी मोर्चे पर खुली लड़ाई का ऐलान किया।

उसने कहा कि इजराइल ने रेड लाइन क्रॉस कर ली है। इजराइलियों को पता ही नहीं है कि इन मौतों पर हम कैसा जवाब देंगे। इससे पहले तेहरान में कल यानी गुरुवार को हानियेह को अंतिम विदाई दी गई। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई ने अंतिम यात्रा का नेतृत्व किया। इसके बाद हानियेह के शव को कतर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     09 JUNE 2025     |     डकैती में व्यापारी के बेटे का साथी निकला मास्टरमाइंड     |     सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई     |     तलाकशुदा महिला से रेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर धोखा     |     ‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में 56 करोड़ कमाए     |     शाह बोले- 2026 में तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में NDA सरकार बनेगी     |     मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डाला     |     कनाडा में पत्रकार पर खालिस्तानियों का हमला     |     IPL में विदेशी खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा रहेगी दो दिन:सत्यवान-सावित्र से जुड़ी है ज्येष्ठ पूर्णिमा की व्रत कथा     |