हरियाली अमावस पर राशि अनुसार करें शिव पूजा

हरियाली अमावस पर राशि अनुसार करें शिव पूजा
अभी शिव जी का प्रिय माह सावन चल रहा है। इस महीने में शिव जी का विशेष पूजन और दर्शन की परंपरा है। 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंचते हैं। सावन का कृष्ण पक्ष 4 अगस्त को खत्म हो रहा है। इस दिन हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। इस तिथि पर प्रकृति की बेहतरी के लिए अपने घर के आसपास सार्वजनिक जगहों पर पौधे जरूर लगाना चाहिए।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार शिव पूजा करेंगे तो कुंडली के कई ग्रह दोष शांत हो सकते हैं। जानिए सभी 12 राशि के लोगों के लिए शिव पूजा के सरल तरीके…

मेष- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल की पूजा शिवलिंग रूप में ही की जाती है। इसलिए हरियाली अमावस्या पर मेष राशि के लोग शिवलिंग का दही से अभिषेक करें और लाल गुलाल चढ़ाएं।

वृषभ- इस राशि का स्वामी शुक्र है। असुरों के गुरु शुक्रचार्य शिव जी के परमभक्त हैं। शुक्र ग्रह के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। शिव जी के वाहन नंदी की भी विशेष पूजा करें।

मिथुन- बुध ग्रह इस राशि का स्वामी है। ये लोग गणेश जी, शिव जी और देवी पार्वती का अभिषेक एक साथ करें। शिव जी को लाल कनेर, शहद और मिठाई का भोग लगाएं। शिव जी को बिल्व पत्र और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क- इस राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्रदेव शिव जी के मस्तक पर शोभित हैं। शिवलिंग और चंद्रदेव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। सफेद आंकड़े के फूल चढ़ाएं। मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। हरियाली अमावस्या की सुबह सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद शीतल जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

कन्या- ये बुध के स्वामित्व वाली राशि है। ये लोग शिवलिंग पर मूंग चढ़ाएं। मूंग के हलवे का भोग भी लगा सकते हैं। बिल्व पत्र, मौसमी फल भी अर्पित करें।

तुला- ये शुक्र ग्रह की राशि है। शिवलिंग पर सफेद वस्त्र अर्पित करें। देवी पार्वती को श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं। दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए ये लोग शिवलिंग पर लाल फूल चढ़ाएं। किसी शिवालय में सफाई भी करें।

धनु- ये गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। गुरु ग्रह की पूजा भी शिवलिंग रूप में ही की जाती है। इसलिए ये लोग शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।

मकर- इस राशि का स्वामी शनि है। शनिदेव के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर काले तिल और नीले फूल चढ़ाएं।

कुंभ- इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। ये लोग जल में काले तिल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।

मीन- ये गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। इसलिए शिवलिंग पर चंदन का लेप करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     डकैती में व्यापारी के बेटे का साथी निकला मास्टरमाइंड     |     सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई     |     तलाकशुदा महिला से रेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर धोखा     |     ‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में 56 करोड़ कमाए     |     शाह बोले- 2026 में तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में NDA सरकार बनेगी     |     मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डाला     |     कनाडा में पत्रकार पर खालिस्तानियों का हमला     |     IPL में विदेशी खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा रहेगी दो दिन:सत्यवान-सावित्र से जुड़ी है ज्येष्ठ पूर्णिमा की व्रत कथा     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |