कोरोना दुनिया में:मरने वालों का आंकड़ा 50 लाख के करीब

कोरोना दुनिया में:मरने वालों का आंकड़ा 50 लाख के करीब
दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंच गया है। दुनिया में फिलहाल 49.97 लाख लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 25 लाख मौतें एक साल से ज्यादा समय में हुईं, जबकि अगली 25 लाख मौतों में सिर्फ 236 दिन यानी 8 महीने से भी कम समय लगा। ऐसा कोरोना की दूसरी लहर के चलते हुआ, जिसमें डेल्टा वैरिएंट ने तबाही मचाई थी।

पिछले सात दिनों में दुनिया में 8 हजार लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई, यानी हर 5 मिनट पर एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई। पिछले सात दिनों में दुनिया में हुई कुल मौतों के औसत में से आधी से ज्यादा अमेरिका, रूस, ब्राजील, मेक्सिको और भारत में हुईं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में कोरोना के डेथ रेट पिछले कुछ हफ्तों में गिरावट हुई है।

अमेरिका में 7 लाख मौतों का आंकड़ा पार
दुनिया में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। यहां पर 7.02 लाख लोगों की जान गई है। देश में वैक्सीन को लेकर अफवाहों के चलते बड़ी संख्या में लोग डोज लेने से बच रहे हैं। यहां की करीब एक-तिहाई आबादी ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।

रूस में एक दिन में 887 मौतें हुईं
रूस में शुक्रवार को कोरोना के चलते 887 मौतें दर्ज हुईं, जाे कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद एक दिन में यहां की सबसे ज्यादा हैं। देश की सिर्फ 33% आबादी ने वैक्सीन लगवाई है।

भारत में सुधरी है स्थिति
दूसरी लहर के दौरान डेल्टा वैरिएंट के चलते भारत में एक दिन में औसतन 4,000 तक मौतें हुई थीं, लेकिन वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद यह औसत सिर्फ 300 तक रह गया है। डेल्टा वैरिएंट इस समय दुनिया में कोरोना वायरस का सबसे खतरनाक वैरिएंट है। 194 देशों में से 187 देशों में यह वैरिएंट रिपोर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |     बैतूल में दादा की कुकर से मारकर की हत्या:पति-पत्नी के विवाद में समझाने गए थे     |     भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया था पत्रकारों पर हमला     |     इंदौर में बैंक को बम से उड़ाने की धमकी:मैनेजर को भेजा ईमेल, कहा- रिमोट कंट्रोल से करेंगे ब्लास्ट     |     ‘धनश्री जैसी दिखती हूं इसलिए मुझे रॉयल्टी मिलनी चाहिए     |     नड्डा की जगह कौन, शाह के घर हुई अहम बैठक     |     वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश:नियुक्तियां रोकीं     |     उपराष्ट्रपति बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं     |     यूक्रेन ने चीनी सैनिकों को मीडिया के सामने पेश किया     |